मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट पीरपैंती का किया दौरा

भागलपुर। बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शनिवार को निर्माणाधीन पीरपैंती पावर प्लांट परियोजना का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य परियोजना स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेना तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने को लेकर समीक्षा करना था। मुख्य सचिव ने परियोजना प्रबंधन टीम के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने, समन्वय बढ़ाने तथा सभी आवश्यक सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्ययोजना तथा संभावित चुनौतियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में बिजली की कमी को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए बेहद गंभीर है। ऐसे में अदाणी पावर प्लांट पीरपैंती का निर्माण कार्य समय पर पूरा होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि राज्य को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बिहार की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार, औद्योगिक विकास तथा आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी।

मुख्य सचिव का दौरा गार्ड ऑफ ऑनर के के साथ शुरू हुआ दौरे के दौरान राहुल कुमार, प्रबंध निदेशक, बी.एस.पी.जी.सी.एल., कपिल अशोक शिरसाट, प्रबंध निदेशक, बीएसआरडीसीएल, पंकज कुमार पाल, सचिव, सड़क निर्माण विभाग, डॉ. नवल किशोर चौधरी जिलाधिकारी, भागलपुर, प्रमोद कुमार यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों ने पावर प्लांट परिसर में सिंदुर के पौधे का पौधारोपण भी किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सारंडा जंगल में विस्फोट से हाथी गंभीर रूप से हुआ घायल

सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट से एक जंगली हाथी गंभीर घायल हुआ, वन विभाग रेस्क्यू में जुटा है और स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।

टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन

जमशेदपुर में टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों ने बकाया भुगतान और बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, 15 दिन में समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

VINESH PHOGAT REVEALS HER IDENTITY विनेश फोगाट ने वीडियो जारी कर खोली पहचान, गोंडा ट्रायल पर उठाए गंभीर सवाल

नई दिल्ली : नई दिल्ली के सियासी हलकों एक बड़ी खबर ने खेल जगत में हलचल मचा दी है। पहलवान Vinesh Phogat ने सोशल...

बंगाल चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों पर मतदान शुरू, भवानीपुर बनी सबसे बड़ी जंग

सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत