बिरसानगर PM आवास योजना में देरी पर बवाल, लाभार्थियों ने विधायक सरयू राय से लगाई गुहार

200 से अधिक लाभार्थियों ने उठाई आवाज
किराया और EMI की दोहरी मार से परेशान लोग
JUDCO हैंडओवर में देरी बनी बड़ी बाधा
6 मई को गृह प्रवेश का बना मुहूर्त, समाधान की आस

जमशेदपुर : शहर के बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों का कब्जा नहीं मिलने से लाभार्थियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों ने विधायक सरयू राय से मिलकर अपनी परेशानी साझा की और जल्द समाधान की मांग की।

जमशेदपुर के बिरसानगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में लाभार्थी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पहुंचे।

200 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि पूरी राशि जमा करने के बावजूद अब तक उन्हें मकानों की चाबी नहीं मिली है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

लाभार्थियों का कहना है कि वे फिलहाल किराये के मकानों में रह रहे हैं, जबकि दूसरी ओर बैंक से लिए गए कर्ज की ईएमआई भी चुकानी पड़ रही है। ऐसे में दोहरी आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है।

मामले पर सरयू राय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बिरसानगर में कुल 21 ब्लॉक बनने थे, लेकिन अब तक सिर्फ दो ब्लॉक ही तैयार हो सके हैं। इन ब्लॉकों में आवंटन भी हो चुका है और बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया जा चुका है। इसके बावजूद लोगों को घर में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे पहले भी जमशेदपुर अक्षेस (JNAC) के उप नगर आयुक्त, विभागीय सचिव और मंत्री से बात कर चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार की स्थिति ऐसी है मानो ‘सांप सूंघ गया हो’।

सरयू राय ने बताया कि लाभार्थियों के अनुसार 6 मई को गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त है और वे उसी दिन अपने नए घर में प्रवेश करना चाहते हैं। लेकिन समस्या यह है कि जुडको (JUDCO) ने अभी तक मकानों को नगर निकाय को हैंडओवर नहीं किया है, जिससे मामला अटका हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस विषय पर अब वे मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री से सीधे मुलाकात करेंगे और अनुरोध करेंगे कि जल्द उद्घाटन कराकर लोगों को मकानों में प्रवेश की अनुमति दी जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि लोग 6 मई को गृह प्रवेश करते हैं, तो वे स्वयं पूजा-पाठ, पंडित, टेंट, कुर्सी-टेबल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करवाएंगे।

सरयू राय ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लाभार्थियों ने बताया है कि आवंटित मकानों में दरारें भी आने लगी हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने सवाल उठाया कि देश के अन्य राज्यों में प्रधानमंत्री आवास योजना बेहतर तरीके से लागू हो रही है, लेकिन झारखंड में ही ऐसी स्थिति क्यों बन रही है।

उन्होंने कहा कि जब वे जमशेदपुर पूर्वी के विधायक थे, तब इस परियोजना की नियमित निगरानी की जाती थी। आज मकान बनकर तैयार हैं, लेकिन लोग अपने ही घर में प्रवेश के लिए इंतजार कर रहे हैं, जो प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ आंदोलन तेज, अब खड़गपुर मंडल की ट्रेनों पर भी रहेगा फोकस

हर इलाके में बड़े स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएट्रेनों की देरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएजहां से ट्रेन लेट हो रही है,...

Census 2027- DEMAND FOR ‘SARNA DHARMA CODE’ INTENSIFIES : सरना धर्म कोड’ की मांग तेज, सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगामी जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार से अहम मांग उठाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

निरीक्षण में खुली कस्तूरबा विद्यालय की पोल, वार्डन ने विधायक को नहीं पहचाना

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सुंदरनगर का मामला झारखंड और भारत की जनसंख्या नहीं बता पाए बच्चे बीपीएल बच्चों का दाखिला नहीं लेने की मिली शिकायत जिला शिक्षा...

नाबालिग से दुष्कर्म के दरिंदे को 15 साल की सजा

चाईबासा। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय संतोष आनंद की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सुमन गोप को दोषी करार देते हुए 15 वर्ष...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत