आनंद मार्ग : जमशेदपुर में पर्यावरण प्रेमियों को ‘तरु मित्र’ सम्मान

जमशेदपुर : शहर में आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आनंद मार्ग से जुड़े पर्यावरण प्रेमियों को “तरु मित्र” सम्मान देकर सम्मानित किया गया।

आनंद मार्ग द्वारा हर वर्ष लगभग 7,000 छोटे-बड़े पौधों का निःशुल्क वितरण किया जाता है। इस अभियान के तहत पर्यावरण प्रेमी पौधे लेकर उन्हें अपने घर, बागान या आसपास के क्षेत्रों में लगाकर पेड़ का रूप देते हैं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करते हैं। ऐसे ही समर्पित लोगों को इस समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

शहर के लक्ष्मी नगर निवासी शिक्षक सतीश सर, जो एक कोचिंग संस्थान भी चलाते हैं, को उनके सराहनीय कार्य के लिए “तरु मित्र” सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने एक गंदगी से भरी जमीन को साफ कर उसे सुंदर बागान में बदल दिया। साथ ही, सिंचाई के लिए गंदे पानी को साफ कर उपयोगी बनाकर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण पेश किया।

इसके अलावा सुबोध सरदार (गदरा), सुनील मिश्रा (बागबेड़ा), लोकेश मंडल (चिल्यामा, राजनगर), बालमुकुंद साहू (सरायकेला), बंटी (सोनारी) समेत करीब 100 से अधिक लोगों को भी उनके पर्यावरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इन सभी ने निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम से जुड़कर पौधारोपण किया और उन्हें पेड़ के रूप में विकसित किया।

कार्यक्रम के दौरान आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों के मन में पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के प्रति भावनात्मक जुड़ाव जरूरी है। उन्होंने नव्य-मानवतावाद के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि जब तक हम प्रकृति को अपने परिवार का हिस्सा नहीं मानेंगे, तब तक पर्यावरण संतुलन स्थापित करना संभव नहीं है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

WEST BENGAL VIOLENCE बंगाल में जीत के जश्न के बीच भड़की हिंसा, टीएमसी दफ्तरों में तोड़फोड़ और आगजनी

टॉलीगंज और हावड़ा में सबसे ज्यादा बवाल, कई दफ्तर बने निशाना, प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ा दी सुरक्षा, कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के...

जुगसलाई में पुलिस बनकर ठगी, बुजुर्ग से गहने लूटे

जमशेदपुर के जुगसलाई में दो बदमाशों ने पुलिस बनकर बुजुर्ग से गहने ठग लिए, पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच तेज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

साकची : टाटा स्टील क्वार्टर में गैस सिलेंडर में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान के समीप टाटा स्टील के एक क्वार्टर में रविवार को गैस सिलेंडर में आग लगने की घटना से...

मंदिर में युवक ने खुद को गंभीर रूप से किया घायल

रोहतास के सासाराम में युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद मंदिर में खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया, हालत नाजुक होने पर वाराणसी रेफर किया गया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत