SBI EMPLOYEES NATIONWIDE STRIKE एसबीआई कर्मचारियों की 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल, 16 मांगों को लेकर ऐलान
कामकाज पर असर संभव, बैंक खुले रहेंगे या नहीं—अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं
नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (एसबीआई) के कर्मचारियों ने अपने अधिकारों की रक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल 25 और 26 मई 2026 को प्रस्तावित है, जिसमें श्रमिक वर्ग के कर्मचारी काम बंद रखेंगे। हालांकि इन दिनों बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे या सीमित सेवाएं जारी रहेंगी, इस पर अभी कोई आधिकारिक स्पष्टता नहीं दी गई है।
All India State Bank of India Staff Federation (AISBISF) ने इस हड़ताल का आह्वान करते हुए कहा है कि कर्मचारियों की कई लंबित समस्याएं अब तक हल नहीं हुई हैं और पूर्व समझौतों का भी सही तरीके से पालन नहीं किया गया है।
फेडरेशन ने 2 मई 2026 को एसबीआई अध्यक्ष को भेजे नोटिस में स्पष्ट किया कि कर्मचारी Industrial Disputes Act, 1947 के तहत हड़ताल करेंगे। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि घोषित तिथियां अवकाश के दिन पड़ती हैं, तो हड़ताल 27 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
AISBISF के अनुसार, कर्मचारियों की कुल 16 प्रमुख मांगें हैं, जिनके समाधान के लिए यह कदम उठाया गया है।
