BIHAR CABINET EXPANSION पटना में 7 मई को NDA का शक्ति प्रदर्शन, गांधी मैदान में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार

भाजपा और जेडीयू के बीच 16-16 के फॉर्मूले पर बनी सहमति, सहयोगी दलों को 4 सीटें

पटना: बिहार की राजनीति में 7 मई का दिन अहम होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। इस बार आयोजन को खास बनाने के लिए पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान को चुना गया है, जहां भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पहली बार बिहार के किसी कैबिनेट विस्तार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं शामिल होंगे। इसे बीजेपी के बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और मंच निर्माण की तैयारियां तेज कर दी हैं।

संभावित मंत्रियों की सूची लगभग तैयार मानी जा रही है, जिसमें अनुभव और सामाजिक समीकरणों को संतुलित रखने पर खास जोर दिया गया है। विधानसभा के संख्या बल के अनुसार मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बन सकते हैं। फिलहाल तीन पद भरे हुए हैं—सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री, जबकि विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। ऐसे में अब 33 पद खाली हैं।

मंत्रिमंडल में सीटों के बंटवारे के अनुसार बीजेपी और जेडीयू को बराबर-बराबर 16-16 मंत्री पद मिल सकते हैं, जबकि शेष चार सीटें सहयोगी दलों को दी जाएंगी। इनमें चिराग पासवान की पार्टी को दो सीटें, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को एक-एक सीट मिलने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि मांझी और कुशवाहा अपने-अपने बेटे को मंत्री बना सकते हैं। वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा बीजेपी और जेडीयू के संभावित चेहरों को लेकर है।

शपथ ग्रहण समारोह 7 मई को दिन के पहले हिस्से में आयोजित होगा। 6 मई को राज्यपाल को संभावित मंत्रियों की सूची सौंपी जाएगी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

SBI EMPLOYEES NATIONWIDE STRIKE एसबीआई कर्मचारियों की 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल, 16 मांगों को लेकर ऐलान

कामकाज पर असर संभव, बैंक खुले रहेंगे या नहीं—अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of...

MAMTA BANERJEE REFUSES TO RESIGN हार के बाद भी इस्तीफे से इनकार, ममता बनर्जी के रुख से सियासी घमासान

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने 15 साल पुरानी तृणमूल कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया है। मंगलवार...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

अपग्रेडेड स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर विरोध तेज, जमशेदपुर यूथ कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर में 42 अपग्रेडेड हाई स्कूलों में शिक्षक और सुविधाओं की कमी से पढ़ाई ठप है, जबकि इंटर सीट घटने से हजारों छात्रों का भविष्य संकट में है।

Census 2027- DEMAND FOR ‘SARNA DHARMA CODE’ INTENSIFIES : सरना धर्म कोड’ की मांग तेज, सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगामी जनगणना 2027 को लेकर केंद्र सरकार से अहम मांग उठाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत