राजनगर में तेज रफ्तार का कहर : आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो नाबालिग गंभीर

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में नेटो मेला देखकर लौट रहे दो नाबालिग बाइक सवारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सन्नी गोप (16) और सुजीत सरदार (16), दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना उस वक्त हुई जब दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और अचानक आमने-सामने आ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों किशोर सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही उनके साथी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल राजनगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों नाबालिग बिना सुरक्षा उपकरण के बाइक चला रहे थे। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

WEST BENGAL VIOLENCE बंगाल में जीत के जश्न के बीच भड़की हिंसा, टीएमसी दफ्तरों में तोड़फोड़ और आगजनी

टॉलीगंज और हावड़ा में सबसे ज्यादा बवाल, कई दफ्तर बने निशाना, प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ा दी सुरक्षा, कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के...

जुगसलाई में पुलिस बनकर ठगी, बुजुर्ग से गहने लूटे

जमशेदपुर के जुगसलाई में दो बदमाशों ने पुलिस बनकर बुजुर्ग से गहने ठग लिए, पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच तेज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में छात्रों के स्क्रीन टाइम पर नियंत्रण की मांग

जमशेदपुर में छात्रों में बढ़ती स्क्रीन लत को लेकर चिंता बढ़ी, कर्नाटक मॉडल की तर्ज पर झारखंड में स्क्रीन टाइम सीमित करने की मांग उठी।

बंगाल में 2 मई को 15 बूथों पर फिर मतदान, काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तापमान

कोलकाता : बंगाल में चुनावी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। चुनाव आयोग ने राज्य में बढ़ते बीजेपी और टीएमसी के टकराव के बीच...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत