August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के टूइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स में खड़ी कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर के टूइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स में खड़ी कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स सेल-पर्चेस प्रतिष्ठान में गुरुवार को अचानक एक कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही देर बाद तेज लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। जिस स्थान पर आग लगी, वहां कई अन्य वाहन भी खड़े थे। ऐसे में लोगों को बड़े हादसे की आशंका सताने लगी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गोलमुरी थाना और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि घटना के बाद साईं मोटर्स परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रोज बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं, इसलिए अग्निशमन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होना बेहद जरूरी है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading