13 साल बाद भी नहीं मिला रोजगार, अमलगम स्टील गेट पर फूटा विस्थापित कालिंदी परिवारों का गुस्सा

कांड्रा : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा स्थित Amalgam Steel & Power Limited के मुख्य गेट पर गुरुवार को विस्थापित कालिंदी परिवारों का आक्रोश खुलकर सामने आया। महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चों के साथ बड़ी संख्या में लोग कंपनी गेट पर धरने पर बैठ गए और कंपनी के साथ-साथ झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्ष 2003 में उद्योग और विकास के नाम पर उनकी जमीन अधिग्रहित की गई थी। उस दौरान प्रभावित परिवारों को रोजगार और बेहतर भविष्य का भरोसा दिया गया था, लेकिन करीब 13 साल बीत जाने के बाद भी कई परिवारों को नौकरी नहीं मिल सकी। जमीन गंवाने वाले लोग आज अपने अधिकार और रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हैं।

धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने केवल उत्पादन और मुनाफे को प्राथमिकता दी, जबकि विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और रोजगार के मुद्दे को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन लगातार सिर्फ आश्वासन देता रहा, लेकिन जमीन देने वाले परिवारों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

आंदोलनकारियों ने प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि उद्योग स्थापना के समय प्रशासन कंपनी के साथ खड़ा था, लेकिन अब जब प्रभावित परिवार अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं तो प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। लोगों का आरोप है कि यदि प्रशासन गंभीरता दिखाता तो वर्षों पहले इस विवाद का समाधान निकल सकता था।

धरनास्थल से प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी कि अब उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि रोजगार या जमीन वापसी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र की ट्रैफिक अव्यवस्था पर जदयू का प्रदर्शन, ऑनलाइन चालान व्यवस्था लागू करने की मांग

जमशेदपुर : शहर, खासकर मानगो क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक समस्या, अव्यवस्थित वाहन जांच अभियान और संभावित सड़क दुर्घटनाओं के मुद्दे को लेकर जनता दल...

जनगणना-2027 और आपदा जागरूकता अभियान को मिली रफ्तार, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने रवाना किया जागरूकता रथ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जनगणना-2027 के तहत मकान गणना एवं भवन सूचीकरण कार्य के साथ-साथ वज्रपात और लू से बचाव को लेकर प्रशासन ने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के बागुनहातु में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का होगा निर्माण, विधायक पूर्णिमा साहू ने रखी आधारशिला

जमशेदपुर। बागुनहातु स्थित आउटर रोड में 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य प्रक्षेत्र) मद से बनने वाले नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का विधिवत...

जमशेदपुर में ‘लिबर्टी ब्लॉक’ एप लॉन्च, स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता को मिलेगा नया डिजिटल मंच

जमशेदपुर : जमशेदपुर में रविवार को स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिजिटल समाचार मंच ‘लिबर्टी ब्लॉक’ के आधिकारिक एप...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत