टाटा स्टील समर कैंप 2026 में रिकॉर्ड भागीदारी, 2500 के पार पहुंचा पंजीकरण, बच्चों और अभिभावकों के लिए नई गतिविधियों की घोषणा

जमशेदपुर, 15 मई 2026 : टाटा स्टील समर कैंप 2026 ने एक नया मुकाम हासिल किया है। कैंप के शुरुआती कुछ ही हफ्तों में पंजीकरण का आंकड़ा 2500 के पार पहुंच गया है। कैंप को मिल रहे जबरदस्त उत्साह के बीच टाटा स्टील ने बच्चों और अभिभावकों के लिए कई नई और रचनात्मक गतिविधियों की घोषणा की है, जिनका उद्देश्य प्रतिभा विकास, सुरक्षा जागरूकता और पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

कंपनी ने बताया कि भारी प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद पंजीकरण प्रक्रिया अभी भी जारी है। जिन अभिभावकों ने अब तक अपने बच्चों का नामांकन नहीं कराया है, उनसे जल्द पंजीकरण कराने की अपील की गई है, ताकि बच्चे इस विशेष विकासात्मक अनुभव का हिस्सा बन सकें।

पर्यावरण और कला को जोड़ने की पहल

पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाटा स्टील पर्यावरण विभाग और फेविक्रिएट बाय पिडिलाइट (फेविकोल निर्माता) के सहयोग से एक पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस पहल के माध्यम से बच्चों को कला के जरिए हरित भविष्य की कल्पना करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सुरक्षा जागरूकता पर विशेष फोकस

समर कैंप में इस बार सुरक्षा को भी विशेष महत्व दिया गया है। इसके तहत “सेफ्टी” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें इंटरैक्टिव सत्र और नुक्कड़ नाटक शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए बच्चों को घर, सड़क और स्कूल में सुरक्षा उपायों की जानकारी रोचक और प्रभावी तरीके से दी जाएगी।

अभिभावकों के लिए भी खास इंतजाम

टाटा स्टील ने समर कैंप को पारिवारिक अनुभव बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बच्चों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए भी विशेष गतिविधियों की व्यवस्था की है। बच्चों के विभिन्न मॉड्यूल में भाग लेने के दौरान अभिभावक वेलनेस सेशन, हॉबी वर्कशॉप और इंटरैक्टिव फोरम में हिस्सा ले सकेंगे।

कैंप के समापन पर बच्चों और अभिभावकों के लिए स्विमिंग पूल के पास स्वादिष्ट स्नैक्स और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई है, जिसे पार्टनर “फ्रूट एंड ग्रू” के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी ने कहा, “समुदाय से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया से हम बेहद उत्साहित हैं। 2500 से अधिक पंजीकरण इस बात का प्रमाण है कि अभिभावकों को हमारे कार्यक्रमों पर भरोसा है। पेंटिंग प्रतियोगिता और लर्निंग सेशन जैसी नई गतिविधियों को जोड़कर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि समर कैंप 2026 सिर्फ खेल और मनोरंजन तक सीमित न रहे, बल्कि बच्चों के समग्र विकास और सुरक्षा सीखने का भी माध्यम बने।”

समर कैंप के पंजीकरण और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर: जुगसलाई में कपड़ा कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बची जान

​==दुकान में घुसकर चलाई गोली, कान के पास से गुजरी ==रंगदारी से जुड़ा हो सकता है मामला ​जुगसलाई | झारखंड के जमशेदपुर शहर के जुगसलाई...

जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत केवल अफवाह, प्रशासन ने फिर कहा- जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक

​जमशेदपुर: जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गुवा सेल खदान में आंदोलन के बीच ठेका मजदूरों पर संकट, प्रबंधन के फैसले से बढ़ा तनाव

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं की बहाली की मांग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन के बीच बुधवार को...

असम में आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हिमंत बिस्व सरमा, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

नई दिल्ली : असम में भारतीय जनता पार्टी नीत राजग सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता संभालने जा रही है। भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत