आत्महत्या की कोशिश कर चुके कैदी की सुरक्षा में चूक : एमजीएम अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदकर कैदी ने की आत्महत्या

JAMSHEDPUR MGM HOSPITAL : एमजीएम अस्पताल में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां इलाजरत एक कैदी ने अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मृतक कैदी अशोक कुमार को घाघीडीह केंद्रीय कारा से गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसने रविवार को जेल में ही गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसने सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंच गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर यह सवाल उठ रहा है कि पहले से आत्महत्या की कोशिश कर चुके कैदी की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।

डॉक्टरों के अनुसार, कैदी की हालत गंभीर थी और उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच उसने अचानक यह कदम उठा लिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सुरक्षा में कहां चूक हुई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अशोक गहलोत के ‘भाजपा पर प्रतिबंध’ से जुड़े बयान पर आठवले का पलटवार, ‘यह लोकतंत्र के खिलाफ’

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रतिबंध लगाने संबंधी...

सरयू राय ने सोशल मीडिया आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सबूत दें या कानूनी कार्रवाई झेलें

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों का फेसबुक लाइव में जवाब देते हुए सबूत मांगे और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार के युवाओं ने देश का नाम किया रोशन, सम्मान देने से बढ़ता है मनोबल: उपेंद्र कुशवाहा

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब (स्पीकर हॉल) में रविवार को 'बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया, जिसमें...

जगन ने विशाखापत्तनम हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मुआवजा राशि की मांग की

विशाखापत्तनम, 10 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को विशाखापत्तनम स्टील प्लांट...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत