एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शहीद मंगल पांडे की पुण्य स्मृति में जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग और जन सेवक समिति के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें कुल 65 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सिटी डीएसपी सुनील चौधरी, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, नुवोको सीमेंट प्लांट हेड हरि किशोर गरिकापति, वरिष्ठ समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, क्लब के संरक्षक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजीव श्रीवास्तव, सिदगोड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फ़ैज़ अहमद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संस्था के संरक्षक संजीव श्रीवास्तव और अध्यक्ष अमृत झा ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सिटी डीएसपी सुनील चौधरी ने स्वयं रक्तदान कर लोगों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

शिविर को सफल बनाने में धर्मेंद्र तिवारी, विवेक कुमार झा, सतीश शर्मा, अभिषेक कुमार, संजीव सिंह, रविंद्र कुमार शुक्ला, अनूप नारायण, एन.बी. थापा, विजय देव, चंदन राय, संजय गोराई, दिनेश शर्मा, आशिताब गोप, ऋषभ श्रीवास्तव, अमरेन्द्र कुमार सिंह, विवेक सिंह सरदार और गणेश राव सहित अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी क्लब के अध्यक्ष अमृत झा ने दी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

बागबेड़ा कॉलोनी और मध्य पंचायत में कचरा निस्तारण को लेकर शुक्रवार से शुरू होगा सर्वे

पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगी शुरुआत, सर्वे के बाद बनेगी ठोस कार्ययोजना, पंचायत सचिवों को मिली जिम्मेदारी, शनिवार तक पूरा करना है काम बागबेड़ा क्षेत्र...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में 12 अप्रैल को 77 केंद्रों पर उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा

तीन पालियों में होगी परीक्षा : रिपोर्टिंग समय प्रातः 07:00 बजे,प्रथम पाली 08:30 बजे से 10:30 बजे, द्वितीय पाली 11:30 से 01:30 बजे, तृतीय...

पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष बने बृजकिशोर सिंह व महामंत्री सुशील कुमार सिंह

जमशेदपुर : बारीडीह स्थित शकुन्तला उद्यान सभागार में रविवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत