शौर्य दिवस पर सीआरपीएफ का भव्य आयोजन, 106 आरएएफ वाहिनी बनी सर्वश्रेष्ठ परिचालनिक इकाई

नई दिल्ली : शौर्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में Rapid Action Force (द्रुत कार्य बल/आरएएफ) की विभिन्न वाहिनियों के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के वर्तमान महानिदेशक श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 106 आरएएफ वाहिनी को “सर्वश्रेष्ठ परिचालनिक वाहिनी” के खिताब से सम्मानित करते हुए ट्रॉफी प्रदान की।

इस अवसर पर आरएएफ की वर्तमान महानिरीक्षक श्रीमती सीमा ढुंडिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

106 आरएएफ वाहिनी ने अपने कमांडेंट श्री राजीव कुमार के नेतृत्व में विभिन्न राज्यों में उत्कृष्ट परिचालनिक कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर वाहिनी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ।

इसी क्रम में शौर्य दिवस के अवसर पर 106 वाहिनी, सुंदरनगर, जमशेदपुर परिसर में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी सचिदानन्द मिश्र के नेतृत्व में उप कमांडेंट बच्चन देव कुमार, सहायक कमांडेंट धंसे लक्ष्में एवं राजीव कुमार सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने भाग लिया।

वाहिनी में शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बड़ा खाना का भी आयोजन किया गया।

सीआरपीएफ एवं आरएएफ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम शौर्य, समर्पण एवं सेवा भावना का प्रतीक रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

हाथी, साइकिल और पंजा वाले जहां रहते हैं, वहां माहौल खराब करने की करते हैं कोशिश: संजय निषाद

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने जी7 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ और विपक्षी सांसदों के एनडीए...

‘पहले वोट चोरी, अब बिना चुनाव सीट चोरी’, मीनाक्षी नटराजन मामले पर दिल्ली में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रदर्शन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत