September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर लौटे घर

जमशेदपुर में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर लौटे घर

रंग लाया जिला प्रशासन का प्रयास, अभिभावकों ने जताया प्रशासन के प्रति आभार, कंजेनिटल हार्ट डिजीज से पीड़ित थे पांच प्रखंडों के पांचों बच्चे

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के प्रयास से जन्मजात हृदय रोग (कंजेनिटल हार्ट डिजीज) से पीड़ित जिले के पांच बच्चों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कराया गया। उपचार के बाद सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट आए हैं।

स्वस्थ होकर लौटे बच्चों में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बच्चे शामिल हैं। ओमश्री (धालभूमगढ़), लतिका (पोटका), महेश्वर बास्के (धालभूमगढ़), संतोषी मुर्मू (बोड़ाम) एवं प्रेमवती सरदार (पोटका)—का सिविल सर्जन कार्यालय में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने स्वागत किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इन बच्चों को इलाज के लिए श्री सत्य साईं संजीवनी सेंटर फॉर चाइल्ड हार्ट केयर के खारघर (नवी मुंबई) और कोंडापाका (हैदराबाद) केंद्रों में भेजा गया था, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनका नि:शुल्क ऑपरेशन और उपचार किया गया।

बच्चों की पहचान और स्क्रीनिंग राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की टीम द्वारा की गई थी। इसके बाद डीईआईसी, सदर अस्पताल की टीम ने आवश्यक समन्वय स्थापित कर उन्हें उपचार के लिए रेफर किया। सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में एक बच्चे को खारघर और चार बच्चों को कोंडापाका भेजा गया, जहां सभी का सफल ऑपरेशन किया गया।

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चयनित संस्थानों—खारघर (मुंबई), हैदराबाद और रायपुर—में बच्चों के लिए नि:शुल्क जांच, ऑपरेशन और आवागमन की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि बच्चों में ऐसे लक्षण दिखाई दें, तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें, ताकि समय पर उपचार संभव हो सके।

बच्चों के अभिभावकों ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, सिविल सर्जन और पूरी स्वास्थ्य टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर उपाधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार प्रसाद, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राज नारायण तिवारी, डॉ. राजीव लोचन महतो, डॉ. प्रीति राय, डॉ. किरण कुमारी, डॉ. शशांक चटर्जी, डॉ. मनीमाला सेन, डॉ. सौमेन दत्ता, डीईआईसी की सोशल वर्कर नमृता ठाकुर, कमलजीत कौर एवं आरबीएसके की एएनएम बेबी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading