जमशेदपुर को मिला आधुनिक ज्ञान केंद्र, “दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी” का भव्य उद्घाटन

==30 हजार पुस्तकों की क्षमता, 120 छात्रों के बैठने की व्यवस्था—प्रतियोगी तैयारी के लिए भी बनेगा प्रमुख केंद्र

जमशेदपुर : शहर में शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत “दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी” का भव्य उद्घाटन उपायुक्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं।

उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने लाइब्रेरी की आधुनिक व्यवस्थाओं और सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तकालय क्षेत्र के छात्रों और युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के प्रयास समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

लाइब्रेरी की खासियत यह है कि इसमें करीब 30 हजार पुस्तकों को रखने की क्षमता है, जिसमें विभिन्न विषयों से संबंधित किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही यहां एक समय में लगभग 120 छात्र-छात्राएं शांत वातावरण में बैठकर अध्ययन कर सकेंगे।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए एक आदर्श अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित की गई है। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उम्मीद जताई कि यह लाइब्रेरी आने वाले समय में ज्ञानार्जन का प्रमुख केंद्र बनेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को विशेष लाभ पहुंचाएगी।

उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। नई लाइब्रेरी को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राजस्थान: कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी मामले में 6 लोगों को ठहराया दोषी, 15 साल की सुनाई सजा

जयपुर, 19 जून (आईएएनएस)। राजस्थान की भरतपुर कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) मामले में 6 लोगों को...

‘वीबी-जी राम जी’ एक्ट लागू करने के लिए देशभर में 100 से अधिक अधिकारियों को तैनात करेगी सरकार

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण' (वीबी-जी राम जी) अधिनियम देश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में 1...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

राजनगर में आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह डीवीसी के समीप आयरन लदे दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में एक चालक...

उद्योगपति परिमल नतवानी को आगे कर झारखंड में तोड़फोड़ की कोशिश कर रही है भाजपा: दीपांकर भट्टाचार्य

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर सीपीआई (एमएल)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत