स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी कडी कार्रवाई : उपायुक्त

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक में उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं है।

उपायुक्त ने प्रोजेक्ट उल्लास के तहत मिर्गी रोगियों की पहचान और उनके समुचित इलाज को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि नियमित शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक मरीजों की पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ा जाए और व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। अस्पतालों में डायलिसिस सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में यह सेवा बाधित नहीं होनी चाहिए और मेंटेनेंस कार्य इस तरह किया जाए कि मरीजों को असुविधा न हो। उन्होंने घाटशिला अस्पताल के शिशु केयर यूनिट में पिछले एक वर्ष में 11 नवजात शिशुओं की मौत पर चिंता जताया।

कुपोषण उपचार केंद्रों में कम बेड आॅक्यूपेंसी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित और संवेदनशील स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए और लाभार्थियों को काउंसलिंग के माध्यम से जागरूक किया जाए। टीकाकरण की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को घर-घर जाकर सत्यापन करने और छूटे हुए लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने को कहा।

संस्थागत प्रसव को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में हर प्रसव अस्पताल में ही हो, यह सुनिश्चित किया जाए। घरों में हुए प्रसव के मामलों का केस स्टडी के माध्यम से विश्लेषण कर बोड़ाम और डुमरिया क्षेत्र में सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया गया। साथ ही गुड़ाबांदा के बनमाकड़ी पंचायत सहित सभी पंचायतों में ममता वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में डेंगू और मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता, नियमित फॉगिंग और जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और लापरवाही बरतने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, डॉ जोगेश्वर प्रसाद, डॉ रंजीत पांडा, डॉ ए मित्रा, डॉ मृत्युंजय धावड़िया सहित अन्य मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बिहार के सीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।बंगाल...

हैदराबाद: योग दिवस काउंटडाउन में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, वेंकैया नायडू और जी किशन रेड्डी भी हुए शामिल

हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 24 घंटे का काउंटडाउन आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

दलबदल विरोधी कानून को पूरी तरह से कमजोर कर दिया गया है : शिवसेना (यूबीटी) नेता भास्कर जाधव

रत्नागिरी, 17 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता भास्कर जाधव ने पार्टी में चल रहे उथल-पुथल और 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर मीडिया से बातचीत की।...

बिहार: सीमावर्ती क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने तथा संदिग्ध वित्तीय और व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई का निर्देश

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने गुरुवार को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर उच्चस्तरीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत