श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा, साकची का 51वां 6 दिवसीय विराट रामनवमी महोत्सव का उद्घाटन 24 मार्च को

जमशेदपुर: लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मन्दिर द्वारा इस वर्ष रामनवमी की तैयारियां जोरों पर है। 1976 में बाल मंदिर की स्थापना हुई थी। इस वर्ष सनातन गौरव के 51 वर्ष पूरा होगा बाल मंदिर कमिटी की ओर से भव्य आयोजन होगा।

कमिटी के मुख्य संरक्षक सुमन अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस वर्ष रामनवमी महोत्सव धूमधाम से बाल मंदिर द्वारा मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा की इस वर्ष 6 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस बार कई भव्य आयोजन देखने का मौका जमशेदपुरवासियों को मिलेगा।

साकची झंडा चौक में भव्य राम दरबार एवं काल्पनिक रूप में मंदिर बनाया जा रहा है। भव्य राम लल्ला की प्रतिमा का भी दर्शन जमशेदपुर की जनता करेगी।

सोमवार 23 मार्च को संध्या 06 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ के आयोजन के साथ रामनवमी महोत्सव प्रारंभ होगा। मंगलवार 24 मार्च को संध्या 6 बजे रामनवमी महोत्सव का विधिवत उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास करेंगे, साथ ही हिन्दू समाज का परचम लहराने वाली विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित होगा।

बुधवार 25 मार्च को भव्य दीप उत्सव एवं प्रभु श्री राम का महाआरती होगी। स्थानीय कलाकारों के द्वारा साकची बाजार के हृदय स्थल झंडा चौक पर रंगोली के माध्यम से प्रभु श्रीराम का चित्र बनाया जाएगा। जिस प्रकार गंगा मैया का आरती बनारस में होती है, वहीं के पुरोहितों के द्वारा साकची झंडा चौक पर प्रभु श्री राम का महाआरती होगा।

गुरुवार 26 मार्च को संघ्या 05 बजे से बाल हनुमान सजाओं प्रतियोगिता ( जिसमे रामायण के किसी भी पात्र का रूप धारण किया जा सकता है ) का आयोजन होगा, साथ ही मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

शुक्रवार 27 मार्च को संध्या 06 बजे रामनवमी के पावन अवसर पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन होगा. शोभा यात्रा साकची झंडा चौक से आरंभ होकर साकची छेत्र का भ्रमण करेगी। शोभा यात्रा में विशेष आकर्षण के रूप में हिसार हरियाणा से आ रही रुद्राक्ष डिवोशनल आर्ट द्वारा कई आकर्षण झांकिया, भव्य आतिशबाजी, राम दरबार, हैरतअंग्रेज खेलों का प्रदर्शन, 71 दल के डंका की टीम, शोभा यात्रा में आकर्षक विधुत सज्जा से लैस मेकैनिकल प्रस्तुतियां सहित कई आकर्षक प्रस्तुतियां होगी।

शनिवार 28 मार्च को विसर्जन दशमी जुलूस संघ्या 04 बजे निकाला जाएगा। इस वर्ष बाल मंदिर द्वारा पूरे साकची को भगवा बजरंगबली के पताकों से सजाया गया है एवं चन्दननगर के कारीगरों द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा जमशेदपुरवाशियों का मनमोह रही है।

भव्य पूजा पंडाल का निर्माण एवं राम दरबार की स्थापना भी की गई है। बाल मंदिर अखाड़ा विगत 51 वर्षों से रामनवमी महोत्सव का आयोजन करती आ रही है. जमशेदपुर के शांतिप्रिय जनता का सहयोग, स्नेह हमेशा मिलता आया है। समिति से सुमन अग्रवाल ने जमशेदपुरवासियों धर्मप्रेमी बंधुओं एवं रामभक्तों से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुमन अग्रवाल, निर्मल जालुका, ओमप्रकाश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अंकित मोदी, सन्नी संघी, अभिषेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रिंकू जालुका, सतीश शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, अभिषेक भालोटिया, हर्ष अग्रवाल, अमित मोदी, सौरव अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, नरेश संघी, प्रणय गुप्ता, सुरेश खेमका, सोनू अग्रवाल, मिंटू अग्रवाल, पंकज चौधरी, सौरव कुमार, अभिमन्यु सिंह समेत कई सदस्य जुटे हुए हैं।

कार्यक्रमों पर एक नजर

● सोमवार 23 मार्च 2026 : संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ

● मंगलवार 24 मार्च 2026 : उद्घाटन समारोह एवं लोहानगरी की सामाजिक संस्थाओं का सम्मान समारोह

● बुधवार 25 मार्च 2026: भव्य दीप उत्सव, बनारस के तर्ज पर श्री राम जी आरती, भव्य आतिशबाजी

● गुरुवार 26 मार्च 2026: बाल हनुमान सजाओ प्रतियोगिता

● शुक्रवार 27 मार्च 2026: विशाल रामनवमी शोभा यात्रा

● शनिवार 28 मार्च 2026: विसर्जन दशमी जुलूस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर अंडरपास से 21 जून से 23 जून तक बंद रहेगा आवागमन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे पूर्वी लोको अंडर पास(एएचएस-170 ए) के निर्माण तथा मरम्मत कार्य को लेकर 21 जून से 23 जून तक अंडरपास में...

राजनगर में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन और मानदेय को लेकर दिया धरना, जताया आक्रोश, चेतावनी दी

राजनगर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत अनुबंधित एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले तीन से चार माह से वेतन और मानदेय...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

टेंडर घोटाला: बिहार सतर्कता विभाग ने पटना में दो निलंबित आईएएस अधिकारियों के घरों पर छापा मारा

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। बिहार के हाई-प्रोफाइल रिशु श्री निविदा घोटाले की जांच में शुक्रवार को तेजी आई है। इस क्रम में विशेष सतर्कता...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत