कपाली में ईद के दिन मामूली विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
कपाली : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र स्थित ताज नगर अबू बकर मस्जिद के पास शनिवार को ईद के दिन एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में रमजान नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमजान का किसी युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान ही आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल रमजान को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि रमजान पेरिस पुट्ठी का काम करता है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विशेषकर ईद के दिन घटना होने से पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। वैसे भी नमाज को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी मस्जिदों के आस-पास पुलिस की तैनाती की गई थी।

