सिमडेगा में पीएलएफआई के 9 उग्रवादी गिरफ्तार
सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस ने पीएलएफआई के 09 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। मामले में एसपी सिमडेगा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र के लचड़ागढ़ से ओड़गा रोड निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी एसआरएमवी के अस्थाई कैंप में खड़े वाहन में विगत 25 जनवरी की रात आगजनी कर पीएलएफआई के नाम से लेवी के पोस्टर लगाया गया था।
घटना के बाद जलडेगा थाना में कांड संख्या 05/2026 के तहत उग्रवादी घटना दर्ज करते हुए एसपी सिमडेगा के निर्देश पर एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में अनुसंधान शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें 05 लोगों का संबंध प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
झारखंड सरकार पिछले कई माह से उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पश्चिम सिंहभूम में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी। राज्य के जितने भी जिले उग्रवाद प्रभावित हैं, वहां पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
