साकची धालभूम क्लब में धूमधाम से मना जीण माता का 20वां सालाना महोत्सव

गोरया की महारनी हैं जिसे मैं प्यार करता हुॅ…. जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालु, महा मंगल पाठ में शामिल हुई 1501 महिलाएं, भजनों की हुई अमृत वर्षा

जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्धारा साकची धालभूम क्लब मैदान (श्री अग्रयेन भवन के सामने) में मंगलवार 17 मार्च को जीण माता का भव्य 20वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

दोपहर में ज्योत प्रज्जवलन और पूजा में यजमान कुमुद-रमेश अग्रवाल और श्यामलता-अनील अग्रवाल शामिल हुए। पुजारी अमित शर्मा ने पूजा करायी।

ओम आनंदमयी, चेतन्यमयी, सत्यमयी परमे मंत्र का उच्चारण करके माता को बुलाया गया, जो एक दिव्य मंत्र है जो आनंद, चेतना और सत्य से भरा है।

इस धार्मिक अनुष्ठान का मंच संचालक करते हुए स्थानीय भज गायक महावीर अग्रवाल मुन्ना ने श्री गणेश वंदना गाजानंद आज पधारो म्हारे ऑगणे से महा मंगल पाठ और भजनों का कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान श्री हनुमान जी, श्याम बाबा, पीतर देव जी महाराज के भी भजन प्रस्तुत किए गए। दोपहर 3 बजे में मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ और संध्या 8 बजे से भजनों की अमृत वर्षा हुई।

रात 10 बजे महाआरती के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ। महा मंगल पाठ में 1501 महिलाएं चुदड़ी ओढ़े हुए राजस्थानी परिधान में शामिल थी। महा मंगल पाठ का वाचन आमंत्रित कलाकार सूरत से आयी सुरभि बिरजूका ने किया।

उन्होंने महा मंगल पाठ के दौरान भजनों की रस में भक्तों को डुबोये रखा। जन्मोत्सव, चुनड़ी, गजरा, मेंहदी एवं बधाई उत्सव के दौरान हरी हरी मेंहंदी रचे…, जीण भवानी नैया लगा दे किनारे…, रूक जा प्यारी बहना…, ओढ़ों-ओढ़ो म्हरी माता रानी आज भक्त लाया थारी चुदड़ी…, बांटो रे बांटो बधाई भंवरा वाली मईया आयी सिंह चढ़ के… जैसे भजन पर महिलाओं ने बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया।

शाम के भजनों में आमंत्रित कलाकार जयपुर के रविश सोनी, सोनम सोनी और मास्टर गुरू सोनी ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होने जीण मैया, जीण मैया आना कभी भक्मों के घर…, जा के सर पे हाथ अपनी कुल देवी का होवे…., गोरया की महारनी हैं जिसे मैं प्यार करता हुॅ…., मावड़ी कुमकुम रा पगल्या मांडो म्हारे आंगणियां रे माय…, जीण भवानी मैया थारी याद सतावे…, सजा है प्यार दरबार मईया का…., मेरा काम हुआ मईया के दरबार में….., मैं म्हारी मां का लाडला……. आदि श्री जीण माता के भजनो पर भक्त झूमते रहे।

ये रहा आकर्षण का केन्द्रः- इस महोत्सव में महा मंगल पाठ, माता का भव्य श्रृंगार, अखंड ज्योत, माता जी का जन्मोत्सव, चुदड़ी एवं मेंहदी उत्सव, भजनों पर नृत्य एवं छप्पन भोग प्रसाद आकर्षण का केन्द्र बना रहा।

इनका रहा योगदानः इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से तुलसी खेमका, शंभू खन्ना, बजरंग अग्रवाल, विनोद खन्ना, राजकुमार रिंगसिया, ललित अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, जगदीश खेमका, बजरंग चौधरी, गोपाल अग्रवाल, मनीष खन्ना, आशीष खन्ना समेत जीण माता परिवार के सभी सदस्यों का योगदान रहा। यह महोत्सव कार्यक्रम मनीष और आशीष के संयोजक में आयोजित हुआ।

इनकी रही उपस्थितिः बतौर अतिथि समाजसेवी रामकृष्ण चौधरी, ओम प्रकाश रिंगसिया, उमेश शाह, अरूण बांकरेवाल, राजेश मेंगोतिया, राधेश्याम खेतान, निर्मल मेंगोतिया, संतोष खेतान, श्याम खण्डेलवाल, आदि उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने माता के दरबार में हाजरी लगायी और देश के विकास की प्रार्थना की। संस्था की तरफ से सभी अतिथियों को अंग वस्त्र दुपटटा देकर सम्मानित किया गया।

भक्तों ने ग्रहण किया जीण रसोईः मां जीण की रसोई (भंडारा) लगभग 3000 से अधिक भक्तों ने ग्रहण किया। साज पर कोलकात्ता के प्रताप शर्मा की म्यूजिकल गु्रप के कलाकारों का सहयोग रहा। श्रद्धा भाव से भक्तों द्धारा कोलकात्ता के कारीगरों के सहयोग से जीण माता का भव्य दरबार सजाया गया था। गर्मी को देखते हुए वातानुकूलित (एसी पंडाल) बनाया गया था। इस महोत्सव में झारखंड के विभिन्न जिला सहित रानीगंज, पुरुलिया, आसनसोल, खड़गपुर और कोलकात्ता से भी भक्तगण आयेे हुए थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

दक्षिण पूर्व रेलवे को नया जीएम: अनिल कुमार जैन संभालेंगे कमान

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे को नया महाप्रबंधक मिल गया है। रेलवे बोर्ड के 8 अप्रैल 2026 के आदेश के तहत वरिष्ठ अधिकारी अनिल कुमार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत