महिला दिवस पर बिष्टुपुर चेंबर ने महिलाओं को किया सम्मानित

जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की ओर से रविवार को बिष्टुपुर स्थित चेंबर आॅफ कॉमर्स भवन में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता विनीता मिश्रा और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों की ओर से दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद संगठन की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, पौधा, शॉल और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान महिलाओं के योगदान और उनके अधिकारों को लेकर विशेष चर्चा भी की गई।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साह, आदित्यपुर नगर निगम की उप आयुक्त पारुल सिंह, न्यायिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि, एमएस प्रतियोगिता में लगातार जीत दर्ज करने वाली श्रेया अधर, सदर अस्पताल की ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रीति पांडे, दंत चिकित्सक जसवीर कौर, अधिवक्ता और प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़ी महिला पत्रकारों ने महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इस मौके पर समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए फातिमा शाहीन, गीता सिंह, मनजीत कौर, बी. लक्ष्मी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, रवि, पुष्पराज और सामाजिक संस्था समर्पण की टीम को प्रशस्ति पत्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया।

अर्चना सिंह ने संगठन की ओर से किए जा रहे सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी और कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साह ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम देवी, बबली, रितु कौर, ममता भूमिज, महावीर साहू सहित संगठन के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट, अवैध हिरासत और छिनतई के आरोप

उपायुक्त से थानेदार के खिलाफ शिकायत, उचित कार्रवाई की फरियाद कर सौंपा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व अपनी सुरक्षा की मांग...

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में चापड़बाजी और फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में हंगामा

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान छेड़खानी को लेकर शुरू...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत