धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण लेकर सिंहभूम चेंबर ने दिया धरना

जमशेदपुर। शहर और कोल्हान क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को सिंहभूम चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया।सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस विरोध कार्यक्रम में चेंबर के पदाधिकारियों, व्यवसायियों, उद्यमियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर सरकार से जल्द एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई।धरना कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं में सिंहभूम चेंबर के अध्यक्ष मानव केडिया,अनिल मोदी, अशोक अग्रवाल, विजय मुनका सहित अन्य ने कहा कि जमशेदपुर देश के प्रमुख औद्योगिक शहरों में शामिल है और यहां टाटा स्टील समेत कई बड़ी औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। इसके बावजूद शहर में अब तक नियमित एयर कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे उद्योग, व्यापार, निवेश और पर्यटन के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा कई वर्ष पहले की जा चुकी है, लेकिन अब तक जमीन अधिग्रहण और अन्य प्रक्रियाएं पूरी नहीं होने के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पाई है।चेंबर के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का निर्माण जल्द शुरू होता है तो इससे पूरे कोल्हान क्षेत्र को लाभ मिलेगा। इससे जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां और आसपास के जिलों के उद्योग, व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलेगी। साथ ही देश के विभिन्न शहरों से यहां आने वाले निवेशकों और पर्यटकों के लिए भी यात्रा आसान हो जाएगी।धरना के दौरान चेंबर के पदाधिकारियों ने राज्य और केंद्र सरकार से मांग की कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को प्राथमिकता देते हुए सभी प्रशासनिक और तकनीकी अड़चनों को जल्द दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि इस परियोजना पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो चेंबर आगे और भी व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला: वारिस पठान

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान...

बिहार के युवाओं ने देश का नाम किया रोशन, सम्मान देने से बढ़ता है मनोबल: उपेंद्र कुशवाहा

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब (स्पीकर हॉल) में रविवार को 'बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया, जिसमें...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आरडी टाटा गोलचक्कर के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला घायल; अफवाह पर भड़के लोगों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur news : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को एक पिकअप वैन की चपेट में आने से...

उद्योगपति परिमल नतवानी को आगे कर झारखंड में तोड़फोड़ की कोशिश कर रही है भाजपा: दीपांकर भट्टाचार्य

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर सीपीआई (एमएल)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत