जमशेदपुर के बागबेड़ा में महिला से छेड़खानी और मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार


जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कन्हैया रजक (29) के रूप में हुई है, जो बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर-3 का निवासी बताया जा रहा है।

नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) कुमार शिवाशीष ने शनिवार को बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कानून-व्यवस्था के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपित कन्हैया रजक को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई थी जब एक महिला गली से होकर गुजर रही थी। उसी दौरान नशे की हालत में मौजूद आरोपित युवक ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद इलाके में काफी आक्रोश का माहौल बन गया था।

पुलिस की जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपित का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आदित्यपुर में भाजपा नेता के घर फायरिंग मामले का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशियाना रोड, सालडीह बस्ती में भाजपा नेता सपन दास के घर पर हुई फायरिंग के...

विधायक सरयू राय ने बास्केटबॉल जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली टीम को किया सम्मानित, बोले-जज्बा, मेहनत के साथ खेल में हुनर भी जरूरी

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के पैट्रन ऑफ चीफ सरयू राय ने कहा है कि बास्केटबॉल के क्षेत्र में जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत