जमशेदपुर रेलवे अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

जमशेदपुर। खासमहल स्थित टाटानगर रेलवे अस्पताल में इलाज के दौरान परसुडीह के हलुदबनी निवासी 70 वर्षीय गुलफूल देवी की देर रात मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य और आसपास के लोग अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि वृद्धा अपने पैरों से चलकर अस्पताल पहुंची थीं, ऐसे में अचानक उनकी मौत कैसे हो गई, इसका जवाब अस्पताल प्रबंधन को देना चाहिए। परिवार के लोग यह भी जानना चाहते हैं कि उन्हें किस प्रकार की दवा दी गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई।

मृतका के बेटे राजेश प्रसाद उर्फ पोंगा ने बताया कि 3 मार्च की सुबह करीब 11 बजे उनकी मां को सर्दी, खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने पर टाटानगर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा था कि स्थिति सामान्य है। इस पर परिजनों ने उन्हें छुट्टी देने की बात कही, लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि अगले दिन ब्लड रिपोर्ट आने के बाद छुट्टी दे दी जाएगी। राजेश के अनुसार बुधवार रात करीब 8.30 बजे तक उनकी मां से मोबाइल पर बातचीत हुई थी और उस समय उनकी तबीयत ठीक लग रही थी।

परिजनों का आरोप है कि गुलफूल देवी की मौत की सूचना भी अस्पताल की ओर से परिवार को नहीं दी गई। जब राजेश अस्पताल पहुंचे तब तक उनकी मां की मौत हो चुकी थी। इसके बाद जब परिवार के अन्य सदस्य और बस्ती के लोग अस्पताल पहुंचे तो नर्स और अस्पताल कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इसको लेकर भी लोगों में आक्रोश है और वे इसका कारण जानना चाहते हैं।

घटना के बाद परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही वृद्धा की मौत हुई है। उनका कहना है कि घटना के समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और गुलफूल देवी को नर्सों ने चारों ओर से घेर रखा था। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

भाजपा राज में सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में भारत ने स्थापित किए नए मानक: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

दुर्ग, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

नीति आयोग की बैठक में हेमंत सोरेन ने झारखंड के लंबित मुद्दे उठाए, बकाया भुगतान और परियोजना को मंजूरी की मांगें रखीं

नई दिल्लीरांची, 11 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक...

जम्मू-कश्मीर में पीएमईजीपी लोन घोटाले पर सीबीआई का बड़ा एक्शन, 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

श्रीनगर, 11 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत लोन घोटाले को लेकर सीबीआई ने बड़ा कदम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत