मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के बीच झारखंड में निवेश को लेकर हुई चर्चा

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के बीच रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर झारखण्ड में निवेश को लेकर एक अहम बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेंद्रन एवं अन्य उपस्थित थे।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और टाटा समूह के चेयरमैन के एन चंद्रशेखरन ने कहा कि झारखंड में नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज स्थापित करने की दिशा में पहल की जाएगी। वहीं झारखंड में टाटा समूह का बड़ा निवेश करेगा और नई टेक्नोलाॅजी और हाईड्रोजन आधारित उद्योगों से राज्य की सूरत बदलेगी।

झारखंड में टाटा समूह नया निवेश करने जा रही है। यह निवेश नई टेक्नोलॉजी आधारित होगा। निवेश से संबंधित प्रस्ताव पर राज्य सरकार का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को रांची में मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

बोले सीएम-टाटा समूह का झारखंड से काफी पुराना रिश्ता

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि टाटा समूह का झारखंड से काफी पुराना रिश्ता रहा है। इस समूह ने अपने सफ़र की शुरुआत इसी राज्य से की थी। आज टाटा समूह की वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान है। यह समूह विभिन्न संस्थानों- प्रतिष्ठानों के माध्यम से झारखंड समेत देश के विकास में अहम योगदान करता आ रहा है । इस समूह का सफर निरंतर आगे बढ़ रहा है । मुझे उम्मीद और विश्वास है कि यह सफर पूरी मजबूती के साथ अनवरत जारी रहेगा।

झारखंज में निवेश अनुकूल माहौल हो रहा तैयार- एन चंद्रशेखरन

टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि आज झारखंड जैसे राज्य में निवेश अनुकूल माहौल तैयार हो रहा है। औद्योगिक विकास को लेकर राज्य सरकार का रोड मैप निवेशकों को काफी आकर्षित कर रहा है। मुख्यमंत्री के साथ आज हुई बैठक में निवेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई और इसके सकारात्मक परिणाम आपको देखने को मिलेंगे।

मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप झारखंड में नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज स्थापित करने की दिशा में पहल की जाएगी। टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार और टाटा के अधिकारियों की एक टीम बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में टाटा समूह हर स्तर पर पूरा सहयोग देगी।

नई तकनीक पर होगा निवेश

टाटा समूह के कई प्रतिष्ठान इस राज्य में कार्यरत हैं। इसमें टाटा स्टील और टाटा मोटर्स जैसी बड़ी फैक्ट्रियां भी शामिल हैँ। अब इन प्रतिष्ठानों में नई टेक्नोलॉजी से उत्पादन की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। ऐसे में नई टेक्नोलॉजी पर बड़े निवेश की योजना है। इसके अंतर्गत टाटा स्टील में नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से जहां प्रदूषण नियंत्रण के साथ उत्पादन की प्रक्रिया तेज होगी, वहीं उन्नत हाइड्रोजन बेस्ड वाहन निर्माण संयंत्र स्थापित किया गया है।

सीएसआर का बढ़ेगा दायरा, स्किल डेवलपमेंट पर भी रहेगा फोकस

झारखंड के विकास में टाटा समूह अपनी पूरी भागीदारी निभाना के लिए तैयार है। ऐसे में सीएसआर का दायरा बढ़ाया जाएगा । इसकी राशि में बढ़ोतरी करने की योजना है, ताकि इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ यहां के लोगों को मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि यहां के युवाओं के कौशल विकास में टाटा समूह राज्य सरकार के साझेदार की भूमिका निभाएगी। ताकि, आज की जरूरत के हिसाब से उनके कौशल को निखार कर तैयार किया जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

जमशेदपुर के पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती महाराज अस्वस्थ; हैदराबाद में चल रहा इलाज​

जमशेदपुर: पारडीह में एन एच 33 स्थित प्रसिद्ध श्री श्री 108 सिद्धेश्वर काली मंदिर के श्री विद्यानंद सरस्वती महाराज जी के अस्वस्थ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत