राष्ट्रपति जमशेदपुर में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी

जमशेदपुर : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 26 फरवरी को जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित प्रस्तावित है। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपति श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केन्द्र ट्रस्ट, कदमा के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। इसके उपरांत मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में भी सहभागिता प्रस्तावित है।

राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, प्रोटोकॉल एवं व्यवस्थाओं की सूक्ष्म समीक्षा हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी श्री मनोज कौशिक तथा ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, आगंतुकों की बैठने की व्यवस्था, आपात चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन प्रबंध, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा प्रशासनिक दृष्टिकोण से अन्य आवश्यक बिंदुओं की तैयारी की समीक्षा की तथा आयोजकों से भी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने विशेष रूप से राष्ट्रपति आगमन से संबंधित निर्धारित प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने, सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर बल दिया।

उपायुक्त द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी विभागों को स्पष्ट दायित्व सौंपे गए हैं। साथ ही, पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं जिससे राष्ट्रपति का दौरा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाओं एवं आपसी समन्वय के कार्य को अंतिम रूप देकर कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करें।

शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी मनोज कौशिक एवं सचिव ग्रामीण विकास विभाग मनोज कुमार ने प्रस्तवित कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा कर प्रोटोकॉल का अनुपालन एवं कार्यक्रम के गरिमापूर्ण आयोजन के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के मानगो में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से उड़ती धूल पर फूटा गुस्सा, लोगों ने मशीनें और अभियंताओं को बांधा

जमशेदपुर। मानगो स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (एनएच-33) पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन...

जमशेदपुर के आजादनगर में आतिशबाजी की चिंगारी से स्कॉर्पियो में लगी आग, बाल-बाल बचे बाराती

जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अपना मैरेज हॉल के पास शनिवार देर रात अचानक अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

Bengal elections: पहले चरण में 91.78% मतदान, आजादी के बाद रिकॉर्ड

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में मतदाताओं ने रिकॉर्ड भागीदारी दिखाई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अनुसार...

जमशेदपुर के आजादनगर में आतिशबाजी की चिंगारी से स्कॉर्पियो में लगी आग, बाल-बाल बचे बाराती

जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अपना मैरेज हॉल के पास शनिवार देर रात अचानक अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत