महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा देवघर


देवघर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिलीं। सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद प्रातः लगभग 4:30 बजे मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके साथ ही जलार्पण का सिलसिला शुरू हो गया।
पूरा देवघर शहर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवरामझा चौक, नेहरू पार्क और क्यू कॉम्प्लेक्स मार्ग से सुव्यवस्थित कतार में आगे बढ़ते हुए बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पित कर रहे हैं। मंदिर परिसर सहित आसपास का इलाका पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सूचना केंद्र, पेयजल, शौचालय और बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या भगदड़ की स्थिति उत्पन्न न हो।
महाशिवरात्रि के अवसर पर वीवीआईपी और आउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, जिससे सभी श्रद्धालुओं को समान रूप से दर्शन और जलार्पण का अवसर मिल सके। प्रशासनिक अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मौके पर पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार तथा जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सीएम माझी ने नीति आयोग की बैठक में ओडिशा की विकास पहलों को किया पेश

भुवनेश्वर, 11 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक...

भाजपा राज में सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में भारत ने स्थापित किए नए मानक: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

दुर्ग, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत