झारखंड ट्रेंडर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री आलमगीर और इंजीनियर वीरेंद्र राम की 86.61 करोड़ की संपत्ति जब्त


रांची। ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर के जरिए कमीशनखोरी और उससे जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम , उनके पीएस संजीव लाल, तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम और उनके करीबियों की कुल 86.61 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को स्थायी रूप से जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में सबसे बड़ा हिस्सा तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम और उनके परिवार की संपत्तियों का है, जिसकी कीमत 48.94 करोड़ रुपये बताई गई है। ईडी की एडजुकेटिंग अथॉरिटी ने पहले की गई अस्थायी जब्ती को सही ठहराते हुए अब उसे स्थायी करने का आदेश दिया है।

ईडी की जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र राम ने भ्रष्टाचार से अर्जित धन को छिपाने के लिए दिल्ली जैसे बड़े शहरों में भारी निवेश किया। संपत्तियों की कागजी कीमत कम दर्शाई गई, जबकि वास्तविक भुगतान करोड़ों रुपये नकद में किया गया। दिल्ली के साकेत इलाके में पिता गेंदा राम के नाम पर 22 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी गई, जिसके लिए 18.50 करोड़ रुपये नकद दिए गए। वहीं पत्नी राजकुमारी के नाम पर 11.30 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा गया, जिसमें 6.35 करोड़ रुपये नकद भुगतान हुआ। इसके अलावा साकेत में ही 5 करोड़ रुपये कीमत वाले एक अन्य फ्लैट के लिए 3.22 करोड़ रुपये नकद चुकाए गए।

ईडी की जांच के दौरान जमशेदपुर में डुप्लेक्स और रांची के पिठोरिया क्षेत्र में जमीन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि वीरेंद्र राम ने लग्जरी गाड़ियों का काफिला खड़ा किया था। बेटे आयुष के नाम पर आॅडी और फॉर्च्यूनर, पत्नी के नाम पर एक आॅडी कार खरीदी गई, जबकि सास पानामति देवी को 27 लाख रुपये की स्कोडा कार तोहफे में दी गई थी। इन सभी वित्तीय अनियमितताओं के आधार पर ईडी ने चल और अचल संपत्तियों को जब्त किया है।

दर्जनभर इंजीनियरों से कल होगी पूछताछ : मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े दर्जनभर इंजीनियरों को समन जारी किया है। अलग-अलग तिथियों पर सभी को ईडी कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। 11 फरवरी के बाद इनसे पूछताछ की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटा स्टील फाउंडेशन ने बिरहोर समुदाय की प्रथम पीढ़ी की शिक्षार्थी को नर्सिंग में करियर बनाने में किया सहयोग

जमशेदपुर : बालिका बिरहोर की कहानी पूर्वी सिंहभूम के छोटे से गांव छोटा बांकी से शुरू होती है, लेकिन उसकी प्रेरणादायक यात्रा इन सीमाओं...

आरएमएस हाई स्कूल खूंटाडीह मनाएगा रजत जयंती, 5 अप्रैल को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजन

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की एक श्रृंखला पेश करेंगे बच्चे, मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता मुखर्जी व विशिष्ट अतिथि होंगे सौरभ तिवारी जमशेदपुर: सोनारी खूंटाडीह स्थित आरएमएस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत