गोलमुरी में पुराने लाइसेंसी की तस्वीर लगाने को लेकर जमकर हुई मारपीट, लाठी-डंडे, कुर्सियां व तलवार भी चले, 6 घायल

जमशेदपुर : शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलमुरी बाजार में बीती रात श्री श्री गोलमुरी बजरंग अखाड़ा से जुड़े लोगों के बीच पुराने लाइसेंसी की तस्वीर लगाने को लेकर विवाद हुआ। बहस होने के बाद मारपीट की नौबत आ गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे, कुर्सी और तलवार चले। इस झड़प में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार अखाड़ा का लाइसेंस आलोक के दादा स्वर्गीय काली चरण के नाम पर था, जिनकी तस्वीर मंदिर परिसर में लगी हुई थी। आरोप है कि किसी ने उनकी तस्वीर को हटा दिया। जब आलोक ने इस पर आपत्ति जताई और पूछताछ की, तो मंदिर कमेटी के कुछ सदस्यों के साथ उसका विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान मनोज खत्री, विनोद खत्री, साहिल खत्री समेत अन्य लोगों के साथ कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।

घटना में तीन लोगों के सिर फटने की खबर है जबकि कुल 6 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एसीसी लिमिटेड धनबाद में सौर सिंचाई से टिकाऊ खेती को दे रही बढ़ावा

* एसीसी ने धनबाद के छताटांड़ और समलापुर गांवों में सोलर सिंचाई सिस्टम लगाने में सहयोग किया, जिससे 15 एकड़ से अधिक भूमि की...

हजारीबाग विष्णुगढ़ के चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तंत्र-मंत्र के नाम पर मासूम की हत्या, मां भी शामिल

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्बा गांव में हुई 12 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत