जमशेदपुर : सीएससी संचालक तारापद महतो हत्या मामले में फरार छोटु दुबे गिरफ्तार

जमशेदपुर। गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़िया कॉलोनी में सीएससी संचालक तारापद महतो की गोली मारकर और चाकू से गोदकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपित निवास कुमार दुबे उर्फ छोटु दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार और वाहन भी बरामद किए हैं।

गुरुवार को ग्रामीण एसपी ऋषिभ गर्ग ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही गालूडीह थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर मामले की परतें खोलनी शुरू कीं। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी छोटु दुबे उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया और 4 फरवरी 2026 को छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने एक पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और लाल-काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि इसी मोटरसाइकिल का इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने में किया गया था। बरामद हथियार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि इसे सीधे तौर पर हत्या से जोड़ा जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में पहले भी कुछ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी—क्या मामला आपसी रंजिश, लेनदेन विवाद या किसी साजिश से जुड़ा हुआ है। फिलहाल आरोपित से गहन पूछताछ की जा रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा और इसमें शामिल सभी आरोपितों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुरुचि संघ क्लब पहुंची पुलिस, छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार स्वरूप बिस्वास की मौजूदगी में तलाशी अभियान तेज

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को दक्षिण कोलकाता के सुरुचि संघ क्लब में तलाशी अभियान चलाया, जो पूर्व राज्य मंत्री...

बंगाल: दीघा जगन्नाथ मंदिर के नाम में बदलाव, अब ‘श्री जगन्नाथ देव मंदिर’ के नाम से होगी पहचान

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा में स्थित पश्चिम बंगाल के जगन्नाथ मंदिर को अब हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ स्थलों...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बंगाल में सीएए विरोधी हिंसक प्रदर्शनों की होगी जांच, वसूला जाएगा मुआवजा

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने वर्ष 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध के दौरान हुई हिंसा, आगजनी...

सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग, 500 करोड़ रुपए की परियोजना को मिली रफ्तार

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। सिद्धिविनायक मंदिर के चेयरमैन सदा सरवणकर ने बताया कि 500 करोड़ रुपए का रिडेवलपमेंट प्लान कई चरणों में पूरा किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत