नगर निकाय : मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया के चुनावी दंगल में अब तक 577 अभ्यर्थी

मानगो महापौर पद के लिए अब तक किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल नहीं किया

जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र प्रत्याशी निलोफर हुसैन उर्फ नीलुफर ने दाखिल किया नामांकन

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए सोमबारी सोरेन ने खरीद प्रपत्र

जमशेदपुर : निकाय चुनाव 2026 नामंकन की प्रक्रिया के चौथे दिन मानगो नगर निगम में महापौर पद के चुनाव हेतु कुल 3 तथा वार्ड सदस्य हेतु 57 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा।

जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 1 तथा वार्ड सदस्य हेतु 25 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र हेतु अध्यक्ष पद हेतु 1 तथा वार्ड सदस्य हेतु 9 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा।

मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में सुशीला सिंह, सोना मोनी सोरेन, प्रतीभा रानी शामिल हैं। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में प्रभा पाडिया शामिल है। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में सोमबारी सोरेन शामिल है।

अब तक 20 अभ्यर्थियों ने मानगो महापौर पद के लिए एवं कुल 36 वार्डो हेतु 354, नगर परिषद अध्यक्ष जुगसलाई पद हेतु 14 एवं कुल 22 वार्डो के लिए 123 तथा चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 5 एवं 12 वार्डो हेतु 45 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्रों की खरीद की गई है।

मानगो महापौर पद के लिए किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। वहीं वार्ड संख्या 2 में सुशील कुमार सिंह, वार्ड संख्या 4 में मौमिता चटर्जी, सुमित्रा पाल, वार्ड संख्या 5 में मधु पंजली सिन्हा, वार्ड संख्या 6 में गौतम मंडल, वार्ड संख्या 9 में राजेश कुमार सिंह, नितू सिंह, सुमित्रा वर्मा, वार्ड संख्या 14 में विकास कुमार, वार्ड संख्या 26 में सैयद शफीउज्जमान, वार्ड संख्या 34 में ओम प्रकाश गिरि, विशाल कुमार सिंह, वार्ड संख्या 36 में सोनी पांडेय सहित कुल 13 लोगों ने वार्ड सदस्य के पद हेतु निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र आज दाखिल किया।

जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को एक मात्र प्रत्याशी- निलोफर हुसैन उर्फ नीलुफर एवं वार्ड संख्या 3 में कुणाल सराफ, वार्ड संख्या 8 में मनीष रजक, वार्ड संख्या 12 में दीपक अग्रवाल, वार्ड संख्या 13 गुलबहार बेगम, वार्ड संख्या 16 में संतोष कुमार रजक, वार्ड संख्या 17 में मदन मोहन मिश्रा सहित कुल 6 लोगों ने वार्ड सदस्य के पद हेतु निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र आज दाखिल किया।

चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को एक मात्र प्रत्याशी- शिलावती टुडु, वार्ड संख्या 4 में निर्मला महतो, वार्ड संख्या 5 में संजय घोष, वार्ड संख्या 7 में बरखा रूँगटा, वार्ड संख्या 8 में मो0 नजीमुद्दीन, वार्ड संख्या 10 में देवानंद सिंह, वार्ड संख्या 11 में मौसमी मल्लिक, वार्ड संख्या 12 के लिए निशा सोरेन सहित कुल 7 लोगों ने वार्ड सदस्य के पद हेतु निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र आज दाखिल किया

जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को एक मात्र प्रत्याशी- निलोफर हुसैन उर्फ नीलुफर ने नामांकन प्रपत्र आज दाखिल किया

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

छात्रों की चिंताओं का समाधान करे सरकार वरना देश के हर राज्‍य में होगा जन आंदोलन: कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के संचालन को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)...

जमशेदपुर को मिले 10 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट, काली अग्रवाल ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 19

जमशेदपुर : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा गुरुवार को सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत