कदमा में नेताजी को श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री बना गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल
जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित सुभाष पार्क में शुक्रवार को नेताजी विचार मंच की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बना गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नेताजी के विचारों और देश की आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, स्थानीय नागरिक और मंच के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। वक्ताओं ने नेताजी के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
