जमशेदपुर के परसुडीह में छह दुकानों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जमशेदपुर। परसुडीह थाना के शिव मंदिर रोड और सुंदरनगर इलाके में बुधवार देर रात चोरों ने एक ही रात में कुल छह दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान नकदी और सामान की चोरी की गई, जबकि एक आरोपित को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं परसुडीह में चोरी के दौरान चोरों का फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

जानकारी के अनुसार, परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरों ने तीन दुकानों में चोरी की। इनमें अपना मार्ट, जनार्दन ज्वेलर्स और संतोषी भंडार शामिल हैं। चोरों ने अपना मार्ट का ताला काटकर दुकान में प्रवेश किया, जबकि जनार्दन ज्वेलर्स में घुसने के लिए करीब 9 ताले तोड़े। संतोषी भंडार से लगभग 25 हजार रुपये नकद और कुछ सामान चोरी कर लिया गया। इस दौरान चोरों का फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

वहीं सुंदरनगर इलाके में भी तीन दुकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें एक पान दुकान, एक राशन दुकान और एक पूजा सामग्री की दुकान शामिल है। राजू की पान दुकान में चोरी के दौरान लोगों ने एक आरोपित को पकड़ लिया, जो सुंदरनगर के नीलडुंगरी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। चोरों ने रात करीब 12 बजे पान दुकान में वारदात को अंजाम दिया, जबकि करीब 1:30 बजे राशन दुकान का ताला तोड़ा गया। सुबह करीब छह बजे दुकानदारों को घटना की जानकारी मिली। पूजा सामग्री की दुकान का ताला भी तोड़ा गया, लेकिन वहां से कुछ चोरी नहीं हुआ।

घटना स्थल सुंदरनगर थाना से महज 30 मीटर की दूरी पर है, जिसके कारण स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इतनी नजदीक वारदात होना पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस दोनों क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: सीएम सुवेंदु अधिकारी कल कोलकाता में विशेष स्वच्छता अभियान की करेंगे शुरुआत

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सोमवार को कोलकाता नगर निगम का दौरा करेंगे और एक विशेष छह दिवसीय स्वच्छता...

आंध्र प्रदेश : विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की

विशाखापत्तनम, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) यानी विजाग स्टील प्लांट में हाल ही में हुए भीषण धमाके में मरने वालों की...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

साकची बाजार से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची को पुलिस ने पुरुलिया से किया बरामद, दंपति गिरफ्तार

जमशेदपुर। साकची बाजार से 26 मई को लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची आफरीन को पुलिस ने 14 दिनों की लगातार खोजबीन और तकनीकी जांच...

कांग्रेस ने नामांकन रद्द होने को ‘सीट की चोरी’ बताया, भाजपा और आयोग पर मिलीभगत का आरोप

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत