रांची। भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया । इस मौके पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी सहित बीजेपी के तमाम नेता मौजूद रहे । पदभार ग्रहण से पूर्व बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पूजा हवन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मौके पर अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है । सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में पार्टी की ओर से पूजन एवं हवन का भी आयोजन किया गया।
24 और 25 जनवरी को प्रदेश आदित्य साहू का 5 जिलों में स्वागत कार्यक्रम आयोजित है। 24 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष रामगढ़ से हजारीबाग होते हुए डुमरी पहुंचेंगे।
इसी दिन गिरिडीह जिला समिति द्वारा स्वागत कार्यक्रम होगा। इसके बाद शाम चार बजे देवघर जिला के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा। 25 जनवरी को देवघर से दुमका जाएंगे और वहां उनका स्वागत होगा। 25 जनवरी को ही दो बजे फतेहपुर और शाम पांच बजे धनबाद टाउन हाल में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित है।
