राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : स्कूली बच्चों के बीच चलाया गया विशेष जन जागरूकता अभियान

जमशेदपुर : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में जिला प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत प्रतिदिन किसी न किसी माध्यम से आम लोगों तक यातायात नियमों की जानकारी पहुंचाई जा रही है. मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय राय के नेतृत्व में स्कूली बच्चों के बीच विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया गया.

इस दौरान रैली के माध्यम से शहरवासियों, विशेषकर युवा वर्ग को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया. बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर हेलमेट, सीट बेल्ट, तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया.

जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना और युवा वर्ग को यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बनाना है.

उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या में कमी आई है.

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने का सबसे प्रभावी उपाय जन जागरूकता है और इसमें स्कूली बच्चे एक सशक्त माध्यम साबित हो सकते हैं. जिला प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा. साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें, ताकि देश का भविष्य सुरक्षित रह सके.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुधांशु त्रिवेदी ने जनता से पूछा, राहुल गांधी का जन्मदिन किस दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही तंज...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को कोर्ट की अवमानना ​​का नोटिस भेजा

कलकत्ता, 19 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को अदालत...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

संजय राउत के बड़बोलेपन से हुआ शिवसेना (यूबीटी) का 70 प्रतिशत नाश: संजय झा

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बिहार दौरे के बारे में...

पश्चिम बंगाल से निवेश का न्योता, आदित्यपुर के उद्योगपति होंगे शामिल

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों को पश्चिम बंगाल में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया है। कोलकाता में मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक में निवेश अवसरों और औद्योगिक सहयोग पर चर्चा होगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत