बाजार में छोटे लेन-देन की समस्या के समाधान को सिंहभूम चैंबर की ओर से चलाया जा रहा सिक्का वितरण अभियान

जमशेदपुर : बाजार में रोजमर्रा के कार्यों के दौरान खुले पैसों (सिक्कों) की कमी को देखते हुए सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा निरंतर सिक्का वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से प्राप्त ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) के सिक्के चैंबर के सदस्यों के मध्य वितरित किए गए।

चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि छोटे व्यापारियों को रोजमर्रा के लेन-देन में सिक्कों की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। सिंहभूम चैंबर इस व्यावहारिक समस्या को गंभीरता से लेते हुए बैंकों के सहयोग से यह अभियान चला रहा है, ताकि बाजार व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने कहा कि सिक्कों की उपलब्धता से न केवल व्यापार में सुविधा बढ़ेगी, बल्कि बाजार में कार्यरत छोटे स्तर के रोजगारों को भी मजबूती मिलेगी। चैंबर का प्रयास है कि अधिक से अधिक सदस्यों तक इस अभियान का लाभ पहुंचे।उन्होंने कहा कि अभी तक तकरीबन 20,00,000/- (20 लाख रु)के सिक्के वितरित किए जा चुके है।

सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भरत मकानी ने बताया कि सदस्यों की मांग को ध्यान में रखते हुए आगे भी विभिन्न बैंकों के सहयोग से सिक्का वितरण अभियान को और विस्तार दिया जाएगा, ताकि बाजार में खुले पैसों की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पदाधिकारी अमित कुमार दे ने भी संबोधन दिया।

इस अभियान में चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी, सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भारत मकानी, उपाध्यक्ष टैक्स एंड फाइनेंस राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष इंडस्ट्री हर्ष बकरेवाल,उपाध्यक्ष जनसंपर्क अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिन टैक्स एंड फाइनेंस अंशुल रिंगसिया, सचिव उद्योग विनोद शर्मा,सचिव जनसंपर्क सुरेश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सी ए अनिल अग्रवाल लगातार सक्रिय है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

ममता बनर्जी पर दिलीप घोष का तीखा तंज, बोले- ‘न पार्टी बची, न पार्टी ऑफिस’

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। ममता बनर्जी द्वारा हॉकर्स को...

एबीआर टूल्स एंड सर्विस में घायल कामगार को मिलेगी स्थायी नौकरी, बीकेएमएस की पहल पर हुआ समझौता

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एबीआर टूल्स एंड सर्विस कंपनी में कार्य के दौरान घायल हुए कामगार आकाश कर्मकार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत