डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

जमशेदपुर। जिला श्रम समन्वयक (डीएलसी) द्वारा टाटा पावर प्रबंधन एवं ठेका कंपनी “आर के इरेक्टर” से जवाब तलब किए जाने के बावजूद जवाब नहीं मिलने मजदूरों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

बताया गया कि टाटा पावर के जोजोबेडा पावर प्लांट में विगत 15 वर्षों से कार्यरत दो ठेका मजदूर पवन कुमार एवं संजीव प्रसाद का अचानक पावर हाउस–7, बिष्टुपुर ट्रांसफर किए जाने के खिलाफ टाटा पावर मजदूर यूनियन द्वारा डीएलसी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी शिकायत पर डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से जवाब मांगा था।

इस मामले की जानकारी लेने के लिए अंबुज ठाकुर के नेतृत्व में करीब 50 मजदूर डीएलसी कार्यालय पहुंचे। वहां यह जानकारी मिली कि न तो टाटा पावर प्रबंधन की ओर से कोई जवाब दाखिल किया गया है और न ही कोई प्रतिनिधि उपस्थित हुआ। इससे मजदूरों में रोष और अधिक बढ़ गया।

इसके बाद सभी मजदूरों ने डीएलसी श्री अरविंद कुमार से मुलाकात कर ठेका कंपनी “आर के इरेक्टर” द्वारा मजदूरों को जबरन ट्रांसफर करने, काम से निकालने की धमकी देने तथा पे-स्लिप और ओवरटाइम भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत की।

अंबुज ठाकुर ने कहा कि टाटा पावर प्रबंधन एवं ठेका कंपनी द्वारा नोटिस का जवाब न देना उनकी हठधर्मिता को दर्शाता है। उन्होंने डीएलसी से मांग की कि टाटा पावर और ठेका प्रबंधन के खिलाफ कड़ी एवं उचित कार्रवाई की जाए।

मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 17 जनवरी को मजदूरों की एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जोरदार आंदोलन और हड़ताल का निर्णय लिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी टाटा पावर प्रबंधन की होगी।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व कॉम अंबुज ठाकुर ने किया। मौके पर एटक कोल्हान प्रमंडल के उप महासचिव कॉम हीरा अरकने एवं कॉम धनंजय शुक्ला भी मजदूरों के समर्थन में उपस्थित रहे

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

जेवियर स्कूल गम्हरिया में वार्षिक अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता, नन्हें वक्ताओं ने जीता दिल

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत जेवियर स्कूल गम्हरिया में अंतर-कक्षा वार्षिक अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर स्कूल के विद्यार्थियों...

डीएवी बिष्टुपुर में तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए 285 शिक्षक

नई सीख को कक्षा में लागू करने की अपील, झारखंड जोन-ई के सात स्कूलों के शिक्षक हुए शामिल जमशेदपुर : डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत