हजारीबाग में झाड़ी साफ करने के दौरान धमाका, ठंड में धूप सेंक रहे पति-पत्नी समेत तीन की मौत

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के हबीबी नगर में आज एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र का यह इलाका है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में रशीदा परवीन (पति- मुस्ताक), नन्ही परवीन (पति- सद्दाम) और सद्दाम (पिता- युनूस) है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोग झाड़ी साफ कर रहे थे, तभी विस्फोट हो गया.

आशंका जताई जा रही है कि झाड़ी में पहले से दबा हुआ कोई विस्फोटक पदार्थ था, जो सफाई के दौरान फट गया. एक महिला ठंड में धूप सेंकने के लिए चारदीवारी के पास बैठी हुई थी, जो विस्फोट की चपेट में आ गई.

सूचना मिलते ही विभिन्न थाना के चार थानेदार, दो डीएसपी, स्वान दस्ता और हजारीबाग पुलिस की तकनीकी टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम हर गहन जांच कर रही है. आइजी ऑपरेशन माइकल राज ने बताया कि इस घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हुई है, जिसमें पति-पत्नी भी शामिल हैं. विस्फोट की सटीक वजह और प्रकार की जांच चल रही है. जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोटक के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.


हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि इस घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हुई है, जिसमें पति-पत्नी भी शामिल हैं. घटना कैसे हुई, इसकी जांच हजारीबाग में चल रही है. जांच के बाद विस्फोट के विषय पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

राजस्थान: कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी मामले में 6 लोगों को ठहराया दोषी, 15 साल की सुनाई सजा

जयपुर, 19 जून (आईएएनएस)। राजस्थान की भरतपुर कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) मामले में 6 लोगों को...

गंगोत्री से गंगासागर तक योग यात्रा, पटना के एनआईटी घाट पर लोगों ने एक साथ किया योगाभ्यास

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पटना के एनआईटी घाट पर 'गंगोत्री से गंगा सागर' पहल के तहत एक विशाल योग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत