जमशेदपुर :आनंद मार्ग के विश्वस्तरीय धर्म महासम्मेलन आनंद मार्ग के हेड क्वार्टर ,पुरुलिया जिले के आनंद नगर में आयोजित किया गया। इस धर्म महा सम्मेलन में विभिन्न तरह के आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए इस विश्व मंच पर श्रद्धेय पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत के हाथों के सुनील आनंद को अध्यात्मिक भाव से जनसेवा के लिए जनसेवा पुरस्कार सम्मानित किए गए ।
यह पुरस्कार वार्षिक रिपोर्ट के आधार पर संस्था के विश्व स्तर पर जनसेवा के कार्यकलाप पर चयन कर दिया जाता है। वार्षिक रिपोर्ट रक्तदान शिविर, मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं डायन प्रथा ,बलि प्रथा, नव्य मानवतावादी सिद्धांत पर आधारित पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
2017, 2019,2020, 1 जनवरी 2022 ,1 जनवरी 2023 ,5 जून 2023 ,1 जनवरी 2024 ,1 जनवरी 2026 को आठवीं बार जन सेवा पुरस्कार से हुए हैं सम्मानित।
जनवरी से 29 दिसंबर 25 तक का आनंद मार्ग प्रचारक संघ एवं amurt ग्लोबल सुनील आनंद के साथ काम करने वाली टीम की रिपोर्ट :
1. मोतियाबिंद जांच शिविर एवं निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण 55 प्रत्येक बृहस्पतिवार+देहात क्षेत्र 10=65 कैंप , आशु नलिका, रेटिना एवं मोतियाबिंद लैंस प्रत्यारोपण कुल:1000 (एक हजार) लोग
2. रक्तदान शिविर 8 घंटे का 12 एवं दो एवं तीन घंटे का 9 कुल : 21 ब्लड कलेक्शन लगभग 1,000
3. निशुल्क पौधा वितरण 3,000 एवं 5,000बीजबॉल वितरण
4. कंबल वितरण 300
5. साड़ी एवं धोती वितरण 200
6. ओट कटा तालुकटा बच्चों का ऑपरेशन 15
7. नारायण सेवा गदरा आश्रम एवं देहात क्षेत्र में मोबाइल नारायण सेवा 24
