जमशेदपुर में रंगदारी वसूलने के लिए योजना बना रहे हथियार के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

जमशेदपुर। शहर में माफिया गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रंगदारी वसूली की योजना बनाकर निकले तीन बदमाशों को पुलिस ने हथियारों और कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी पीयूष पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक मानगो से डिमना की ओर सफेद रंग की आई-20 कार से कारोबारियों से रंगदारी वसूलने जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में डिमना चौक स्थित डी-चौधरी कॉम्पलेक्स के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक सफेद आई-20 कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार युवक पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर कार सहित तीनों युवकों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मो. अयाज उर्फ फैजल (24), मो. अरशद (27) और मो. अमान (24) के रूप में हुई है। तीनों मानगो और आजादनगर क्षेत्र के निवासी हैं। तलाशी के दौरान मो. अमान के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया, जबकि कार से बेसबॉल बैट, फोल्डिंग चाकू, स्टील रॉड, एक आईफोन और सफेद रंग की आई-20 कार जब्त की गई।

मंगलवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता में बताया कि पूछताछ में तीनों युवकों ने स्वीकार किया है कि वे ओलीडीह थाना क्षेत्र के कारोबारियों को डराने और उनसे रंगदारी वसूलने की नीयत से हथियार लेकर निकले थे। उन्होंने नया गैंग बनाया था और यह उनकी पहली वारदात होने वाली थी। गैंग का सरगना मो. अयाज उर्फ फैजल बताया गया है, जिसने मुंगेर से हथियार मंगवाया था। पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

छात्रों को भड़काने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी: गिरिराज सिंह

बेगूसराय, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार में ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के 12...

बिदादी भूमि अधिग्रहण विवाद पर निखिल कुमारस्वामी का कर्नाटक सरकार पर हमला, राहुल गांधी से हस्तक्षेप की मांग

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। जनता दल (सेक्युलर) की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष निखिल कुमारस्वामी ने कर्नाटक सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति को लेकर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत