कपाली में नाबालिग का शव मिला, मौत को लेकर सस्पेंस, 25 दिसंबर से था लापता, दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : कपाली के ताजनगर स्थित बंधुगोड़ा प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक चहारदीवारी के भीतर एक नाबालिग का शव बरामद किया गया।

मृतक की पहचान असरफी कॉलोनी, रोड नंबर-3 निवासी मो शाबीर (14) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला ऊंचाई से गिरकर मौत का प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है, जिसमें नाबालिग चहारदीवारी फांदने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहा है।

आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के पेट में शीशा लगा हुआ पाया गया है।

वहीं, मृतक के परिजन पुलिस के इस दावे से सहमत नहीं हैं। शब्बीर के पिता मो. समीर ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शब्बीर पिछले तीन दिनों से लापता था।

25 दिसंबर को उसके लापता होने के बाद थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोस का एक लड़का साबिर को अपने साथ लेकर गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुरः चेन स्नैचिंग के आरोपी ने दारोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

जमशेदपुर, 16 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर में चेन छिनतई का एक शातिर आरोपी मंगलवार तड़के पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो...

एनईईटी-2026 अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की सौगात, राउरकेला-टाटानगर परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी

चक्रधरपुर : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी)-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत