शीतलहर को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले में कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों में 31 दिसंबर तक छुट्टी

जमशेदपुर। जिला प्रशासन ने लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेश पर पूर्वी सिंहभूम जिले के कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

यह अवकाश 28 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि के दौरान जिले में संचालित सभी प्रकार के शैक्षणिक कार्य पूरी तरह से स्थगित रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय केवल सरकारी विद्यालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले के सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

दरअसल, बीते कुछ दिनों से जिले में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रह रहा है तथा सर्द हवाएं चल रही हैं। इस कारण खासकर छोटे बच्चों और किशोर छात्रों के बीमार पड़ने की आशंका बढ़ गई है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन यह निर्णय लिया है।

जिला प्रशासन का कहना है कि यह आदेश पूरी तरह जनहित में तथा छात्रों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से जारी किया गया है। ठंड के मौसम में बच्चों को घर से स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानियों और संभावित बीमारियों को रोकने के लिए यह कदम आवश्यक था।

इसके साथ ही जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि अवकाश अवधि के दौरान बच्चों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं, सुबह और शाम के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें तथा उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें।-

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल में विपक्षविहीन व्यवस्था स्थापित करने की कोशिश कर रही भाजपा: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी...

आंतरिक सुरक्षा और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए आरआरयू और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच समझौता

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) और पश्चिम बंगाल पुलिस ने आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में पेशेवर प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और परिचालन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत