सरायकेला में चनुाव ड्यूटी में मृत कर्मी के आश्रित को मिली ₹15 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि

सरायकेला : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन–2024 के दौरान निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) स्व० प्रदीप गोआला के आकस्मिक निधन के उपरांत उनकी आश्रिता पत्नी प्रोतिभा गोआला को देय ₹15,00,000/- (पंद्रह लाख रुपये) की अनुग्रह अनुदान राशि शुक्रवार को उपायुक्त–सह–जिला निर्वाचन पदाधिकारी सरायकेला–खरसावाँ द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में चेक के माध्यम से ससम्मान प्रदान की गई।

उपायुक्त–सह–जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य के दौरान घटित किसी भी आकस्मिक घटना से संबंधित प्रकरणों में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक दस्तावेजों का त्वरित सत्यापन सुनिश्चित करते हुए अनुग्रह अनुदान एवं अन्य अनुमन्य लाभों का भुगतान समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ किया जाए।

जिला प्रशासन द्वारा दिवंगत कर्मी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए यह आश्वस्त किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में अन्य लाभों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार सुनिश्चित की जाएगी।

मौक़ पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उराव, कमाडेंट सशस्त्र सीमा बल- BN67 एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब डोबो ईंट भट्ठा के समीप सड़क किनारे...

पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह पर दौड़ रहा जमशेदपुर, शुक्रवार को तीसरे दिन भी हाहाकार, सुबह 4 बजे से कतार में लग रहे...

जमशेदपुर: झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में, पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सामान्य है। कहीं कोई किल्लत नहीं है। लेकिन अफवाह ऐसी मानो पेट्रोल डीजल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पी एन बोस की 171वीं जयंती पर टाटा स्टील ने दी श्रद्धांजलि, वैज्ञानिक विरासत को किया याद

जमशेदपुर : Tata Steel ने मंगलवार को प्रख्यात भूवैज्ञानिक और दूरदर्शी विचारक प्रमथ नाथ बोस (पी एन बोस) की 171वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी...

स्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक सरयू राय ने किया सम्मानित

जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के बारीडीह स्थित कार्यालय में गुरुवार को अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं रांची खेल गांव स्टेडियम में आयोजित ब्लैक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत