पटमदा रोड में मिर्जाडीह के पास परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया वाहन जांच अभियान

सड़क सुरक्षा को लेकर दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट, कार चालकों का सीट बेल्ट, बसों में ओवरलोडिंग की जांच की गई

100 से ज्यादा वाहनों की जांच में 41 वाहन चालकों से 73 हजार रु. का जुर्माना वसूला गया

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज पटमदा रोड में मिर्जाडीह के पास चलाए गए वाहन जांच अभियान का नेतृत्व जिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) श्री सूरज हेंब्रम ने किया। जांच अभियान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने पर केंद्रित था। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी से हो रहे जानमाल की क्षति के मद्देनजर जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने 100 से अधिक वाहनों की गहन जांच की जिसमें 41 वाहन चालकों से 73000 रू का जुर्माना वसूला गया। जांच में मुख्य रूप से मोटरसाइकिल में ओवरलोडिंग, हेलमेट, बसों में ओवरलोडिंग, कार में सीट बेल्ट और नियमों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म के इस्तेमाल की जांच की गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पलामू में दिनदहाड़े लूट: सीएससी संचालिका को गोली मारकर 3 लाख लूटे

पलामू : मेदिनीनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां लूटपाट के दौरान बदमाशों ने सीएससी संचालिका और उनके पति पर फायरिंग कर...

फिल सॉल्ट को सम्मानित करते दिखे शहर के रत्नेश पांडेय

जमशेदपुर। अपने आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर प्रसिद्ध आरसीबी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फील साल्ट को रविवार की रात वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित करते हुए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

होर्मुज पर टकराव तेज: इस्राइल-लेबनान हमलों के बीच युद्धविराम फिर खतरे में

Ceasefire : मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है, जहां ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद किए जाने से हालिया युद्धविराम...

चतरा में शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तारी

चतरा में आवासीय विद्यालय की छात्रा के गर्भवती मिलने पर शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कई धाराओं में केस दर्ज किया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत