फिल सॉल्ट को सम्मानित करते दिखे शहर के रत्नेश पांडेय

जमशेदपुर। अपने आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर प्रसिद्ध आरसीबी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फील साल्ट को रविवार की रात वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित करते हुए लौहनगरी के रत्नेश पांडेय नजर आए। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल टी ट्वेंटी में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। उसमें सबसे बड़ा योगदान फील साल्ट का रहा जिसने 36 गेंद पर 78 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रत्नेश पांडेय बाराद्वारी के रहने वाले हैं और उनके पिता अधिवक्ता सुधीर कुमार पांडेय का नाम लौहनगरी के नामचीन वकीलों में शुमार है। शहर से स्कूली विद्या पूरी करने वाले रत्नेश पांडेय फिलहाल एलएंडटी के डायरेक्टर एवं मार्केटिंग एंड कम्यूनिकेशन हेड हैं। वह कंपनी के ब्रांड स्ट्रेटजी का काम भी देखते हैं। रविवार रात को सुधीर पांडेय एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों ने वह कभी भुला नहीं पानेवाला गौरवान्वित क्षण देखा जब उनका बेटा रत्नेश पांडेय रिलायंस ग्रुप की नीता अंबानी के साथ मैन ऑफ द मैच फिल साल्ट को सम्मानित करने मंच पर नजर आया। जो इंग्लैंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं और टॉप रैंकिंग में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं।रत्नेश पांडेय के परिवार को ट्यूब कॉलोनी बारीडीह में बड़े ही आधार के साथ देखा जाता रहा है। पूरा परिवार खेल एवं सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं अन्य सार्वजनिक आयोजनों में भागीदारी देता रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, केंद्र ने बदले नियम (लीड)

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए कफ सिरप सहित सिरप आधारित दवाओं की...

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में एनडीए के विधायक 18 जून तक एक साथ रहेंगे, इंडिया गठबंधन करेगा मॉक पोल

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कटिहार में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल; 15 की हालत गंभीर

कटिहार : कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नवादा से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लौट रहे...

ईवीएम आगजनी विवाद पर आरपी सिंह की सलाह, बोले- यह दुर्घटना है, राजनीति न करें

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। आर.पी. सिंह ने पश्चिम बंगाल के अलीपुर में एक सरकारी इमारत में आग लगने और कथित तौर पर लगभग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत