जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा महानगर संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कुल 28 मंडलों में से 17 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा के प्रवेक्षक बिरिंची नारायण एवं चुनाव प्रभारी मनोज कुमार सिंह की देखरेख में की गई।
मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद पूरे भाजपा संगठन में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यालय से लेकर संबंधित मंडलों तक कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों का फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
इस मौके पर नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन पर सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथाजनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का काम करेंगे।
अध्यक्ष : सुधांशु ओझा
उपाध्यक्ष : प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप बेसरा, राजीव कुमार सिंह, रेणु शर्मा
महामंत्री : अनिल मोदी, संजीव सिंह
मंत्री : मनोज राम, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, शांति देवी, मिली दास
कोषाध्यक्ष : कृष्णा कुमार शर्मा
कार्यालय मंत्री : सुबोध झा
सह कार्यालय मंत्री : संजीत चौरसिया
मीडिया प्रभारी : प्रेम झा
सह मीडिया प्रभारी : अखिलेश कुमार सिंह
सोशल मीडिया संयोजक : ज्ञान प्रकाश
सह सोशल मीडिया संयोजक : अमित सिंह परमार, कौस्तव रॉय
आईटी संयोजक : बिनोद सिंह
सह आईटी संयोजक : किशोर ओझा, उज्ज्वल सिंह
BJP Jamshedpur Mahanagar Committee : विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष

साकची पूर्वी : युवराज सिंह ‘जुगनू’
सीतारामडेरा : सुरेश शर्मा
बारीडीह : जीवन लाल
बिरसानगर : बबलू गोप
टेल्को : विकास शर्मा
बर्मामाइंस : सूरज कुमार सिंह
गोलमुरी : बैजनाथ उपाध्याय ‘पप्पू उपाध्याय’
बिस्टुपुर : संजय तिवारी
कदमा : अजीत कुमार सिंह
सोनारी : प्रशांत पोद्दार
साकची पश्चिम : बजरंगी पांडेय
मानगो : बिनोद राय
उलीडीह : रविन्द्र सिंह सिसोदिया
आजादनगर : फातिमा शाहीन
बागबेड़ा : अश्विनी तिवारी
घाघीडीह : आनंद कुमार
सुंदरनगर : अमित कुमार मिश्रा
कोवाली : रबिन्द्रनाथ सरदार
आसनबनी : हलधर दास
पोटका : सुदीप कुमार डे
जुगसलाई : हेमेंद्र जैन हन्नु
परसुडीह : त्रिदेव चट्टराज
घोड़ाबांधा : दीपक पाल (खोगेश)
गोविंदपुर : पवन सिंह
एमजीएम : सूरज कुमार साह
बोड़ाम : शांतनु मुखर्जी
पटमदा : बासुदेव मंडल
कमलपुर : प्रधान महतो
—————–
साकची पूर्वी के भाजपा मंडल प्रतिनिधि बने सन्नी संघी, एग्रिको आवास पर विधायक पूर्णिमा साहू से लिया आशीर्वाद
जमशेदपुर: संगठन महापर्व के मद्देनजर जमशेदपुर भाजपा के कई मंडल अध्यक्षों एवं मण्डल प्रतिनिधि की घोषणा हुई। भाजपा साकची पूर्वी के मंडल प्रतिनिधि सन्नी संघी को नियुक्त किया गया।
नियुक्ति के उपरांत सन्नी संघी ने प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व, चुनाव पदाधिकारी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, सभी पूर्व जिलाध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा की संगठन को और अधिक सशक्त व जनसेवा के संकल्प के साथ नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हूं।
