अब सुरक्षित होंगी सड़कें, जमशेदपुर में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए चलाया गया अभियान

जमशेदपुर: अब सुरक्षित होंगी शहर की सड़कें। शुक्रवार को आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए एक विशेष मुहिम चलाई गई। यह अभियान जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें नगर निकाय की टीम, पशुपालन विभाग और स्थानीय पुलिस बल शामिल रहा। शहर के मुख्य मार्गों साकची, बिष्टुपुर, मानगो, कदमा और सोनारी में अभियान चलाया गया।

JNAC की टीम ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ रही आवारा पशुओं की संख्या न सिर्फ यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रही थी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाएँ भी बढ़ा रही थी।

इसी को देखते हुए निकाय प्रशासन ने अचानक यह विशेष मुहिम शुरू की। सुबह 7 बजे से टीम ने ट्रकों और नेट कैचर की मदद से सड़कों पर घूम रहे गायों और बैलों को पकड़ने का कार्य शुरू किया। लगभग दर्जनों पशुओं को कब्जे में लेकर उन्हें गौशाला भेजने की प्रक्रिया चल रही है। अभियान के दौरान सुरक्षा और पशु कल्याण दोनों का ध्यान रखा जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पशुओं को पकड़ने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी पशु को चोट न पहुँचे। पकड़े गए मवेशियों को अस्थायी शेल्टर में रखा जा रहा है, जहाँ उनकी जांच और देखभाल की व्यवस्था की गई है। इसके बाद उन्हें शहर के बाहर स्थित गौशाला में शिफ्ट किया जाएगा। जेएनएसी के पदाधिकारी तानिश कुमार ने यह जानकारी दी।

मालूम हो कि कुछ दिन पहले शहर के मानगो क्षेत्र में आवारा पशुओं के कारण कई लोग घायल हो गए थे। एक महिला को तो जान भी गंवानी पड़ी थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आदिवासी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं द्रौपदी मुर्मु, विधायक से राष्ट्रपति तक का यूं तय किया सफर

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 जून को अपना 68वां जन्मदिन मनाएंगी। आदिवासी समाज के साथ ही पूरे देश के लिए...

बारामूला : असली मालिक की मंजूरी बिना जमीन बेचने की कोशिश, क्राइम ब्रांच की रडार पर पांच आरोपी

श्रीनगर, 19 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बारामूला जिले में प्रवासी भूमि की कथित...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान संपन्न, दोनों खेमों ने जताया जीत का भरोसा

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के बाद...

डुमरिया में करैत सांप का कहर : दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों को गंभीर अवस्था...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत