पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर–डांगुवापोसी मार्ग पर सड़क दुर्घटना, दो युवक गंभीर

जगन्नाथपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर–डांगुवापोसी मुख्य मार्ग स्थित सर्बिल गांव के निकट मंगलवार को एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के दीपासाई निवासी प्रह्लाद कुम्हार व उरावसाई निवासी युवराज नायक मोटरसाइकिल से डांगुवापोसी की ओर जा रहे थे। सर्बिल गांव के समीप टर्निंग पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गिरने से दोनों युवक घायल हो गए।

घटना के बाद डांगुवापोसी की ओर जा रहे राहगीरों ने उनकी मदद करते हुए उन्हें तत्काल जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. जयंतो कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बता दें कि दोनों युवकों के दाहिने पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत