अब ट्रंप ने शुरू किया ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा प्रोग्राम, 10 लाख डॉलर दो US में रहो और काम करो

Trump Gold Card: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को अपने बहुप्रतीक्षित ‘ट्रंप गोल्ड कार्ड’ वीजा प्रोग्राम को लॉन्च कर दिया। इस कार्यक्रम के तहत गैर-अमेरिकी नागरिक भारी धनराशि का भुगतान कर अमेरिका में रहने और काम करने का अधिकार प्राप्त कर सकेंगे।

नई वेबसाइट Trumpcard.gov पर ‘Apply Now’ बटन के साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें इच्छुक आवेदक होमलैंड सिक्योरिटी विभाग को 15,000 डॉलर की प्रोसेसिंग फीस देकर तेजी से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। इसके बाद बैकग्राउंड चेक और अन्य जांच पूरी होने पर आवेदक को 10 लाख डॉलर (1 मिलियन USD) का ‘योगदान’ देना होगा, जिसके बाद गोल्ड कार्ड वीज़ा जारी किया जाएगा।

वेबसाइट पर अपलोड जानकारी के अनुसार, ‘ट्रंप गोल्ड कार्ड’ को एक ‘उपहार’ बताया गया है, जो ग्रीन कार्ड की तरह अमेरिका में स्थायी रूप से रहने और काम करने की अनुमति देता है।

बोले ट्रंप -यह ग्रीन कार्ड जैसा है, लेकिन उससे अधिक शक्तिशाली

लॉन्चिंग के दौरान वाइट हाउस में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “असल में यह एक ग्रीन कार्ड है, लेकिन उससे कहीं अधिक बेहतर। यह एक बहुत शक्तिशाली रास्ता है। इस कार्ड के लिए महान और योग्य लोग चाहिए होंगे।”

10,000 लोगों ने किया प्री-रजिस्ट्रेशन

वाणिज्य सचिव हावर्ड लूटनिक ने बताया कि करीब 10,000 लोग पहले ही प्री-रजिस्ट्रेशन अवधि में गोल्ड कार्ड के लिए साइनअप कर चुके हैं और उम्मीद है कि आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी। लूटनिक के अनुसार “हम समय के साथ हजारों गोल्ड कार्ड बेचेंगे और अरबों डॉलर जुटाएंगे।”

उन्होंने दावा किया कि यह प्रोग्राम उन निवेशकों और धनी व्यक्तियों को अमेरिका लेकर आएगा, जिनकी मौजूदगी और निवेश से देश की अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। लूटनिक ने ‘गोल्ड कार्ड’ की तुलना “औसत ग्रीन कार्ड धारकों” से करते हुए दावा किया कि सामान्य ग्रीन कार्ड धारक औसत अमेरिकी से कम कमाते हैं और उनमें सरकारी सहायता पर निर्भर रहने की संभावना अधिक होती है। हालांकि, उन्होंने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया।

कड़े आव्रजन रुख के बीच ‘गोल्ड कार्ड’ का संतुलन

ट्रंप प्रशासन ने अपने कार्यकाल में गैर-कानूनी प्रवास के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की है और लाखों गैर-दस्तावेज़ी प्रवासियों को देश से बाहर किया है। ऐसे में ‘गोल्ड कार्ड’ प्रोग्राम को कुछ विशेषज्ञ इस कठोर नीति का ‘वित्तीय संतुलन’ बता रहे हैं, जिसका उद्देश्य अमेरिकी खजाने को मजबूत बनाना है।

न्यूयॉर्क के पूर्व कारोबारी और रियलिटी टीवी होस्ट रहे राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि उनकी आर्थिक नीतियाँ और टैरिफ प्रोग्राम सफल रहे हैं, और ‘गोल्ड कार्ड’ भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बागबेड़ा कॉलोनी और मध्य पंचायत में कचरा निस्तारण को लेकर शुक्रवार से शुरू होगा सर्वे

पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगी शुरुआत, सर्वे के बाद बनेगी ठोस कार्ययोजना, पंचायत सचिवों को मिली जिम्मेदारी, शनिवार तक पूरा करना है काम बागबेड़ा क्षेत्र...

हजारीबाग में घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए कार्यपालक व सहायक अभियंता

पथ प्रमंडल बरही के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो व सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी के खिलाफ मिली थी शिकायत हजारीबाग : झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

दो-चार दिनों में ट्रेनों की लेटलतीफी दूर कर जनता में विश्वास जगाएं : सरयू राय

टाटानगर जंक्शन पर ट्रेनों के विलंब को डीआरएम ने माना; कारणों का किया खुलासा, ट्रेनों की लेटलतीफी के आंकड़ों का विश्लेषण होगा, सोमवार को...

जिला कांग्रेस ने शहीद रामलाल महतो को दी श्रद्धांजलि, उनके अनुकरणीय कार्यों को याद किया

बोडा़म : बोडाम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत