धालभूमगढ़ प्रखंड के रघुनाथडीह गांव में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत जूनबनी पंचायत के रघुनाथडीह गांव में एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। घटना बीते सोमवार शाम करीब 6- 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

मंगलवार क़ो धालभूमगढ़ थाना में बच्ची के पिता ने लिखित आवेदन दिया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी शोभन मुंडा (50) क़ो गिरफ्तार कर लिया है। वही बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच कर रही है.।

घटना की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि अलाव तापने के क्रम में आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर पास की झाड़ियाें में ले जाकर बच्ची साथ अनैतिक कार्य किया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि जिसने बच्ची के साथ अनैतिक कार्य किया है, बच्ची उसे चाचा का कर बुलाती थी।इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने इस संबंध में धालभूमगढ़ थाना कांड संख्या 62 धारा 64 (2)f/65(2) BNS और 6 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज किया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप

पलाशबानी पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र के आरोप लगे हैं, ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

बिजली दर बढ़ोतरी पर सड़कों पर विरोध तेज

राज्य में बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ जनता और भाजपा का विरोध तेज, सड़कों पर प्रदर्शन और आंदोलन विस्तार की चेतावनी से सियासी माहौल गरमाया

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में धूमधाम से मना नेपाली नववर्ष, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा माहौल

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित नेपाली सेवा समिति परिसर में नेपाली समाज के गोर्खा परिवारों ने नेपाली नववर्ष को पूरे उत्साह...

बहरागोड़ा में 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टाटा पंच कार जब्त

बहरागोड़ा में पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उड़ीसा से बिहार तक फैले तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत