जमशेदपुर : बुधवार सुबह 11:30 बजे गांधी घाट पार्क साकची पर सिंहभूम केन्द्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति जमशेदपुर द्वारा जुस्को के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया।
उनकी आत्मा की शान्ति और दुःख के इस घड़ी में परिजनों को धैर्य रखने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। केन्द्रीय अध्यक्ष शिव पूजन सिंह ने कहा कि सिन्हा जी एक मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्ति थे। उनको वरिष्ठ नागरिकों से काफी लगाव था।
उन्होंने कहा था कि गांधी घाट पार्क साकची से होकर फ्लाई ओवर बनने से बुजुर्गों का बैठने का आशियाना टूट गया है। फ्लाई ओवर बनने के बाद जुस्को कम्पनी फिर से गांधी घाट पार्क को एक रमणीक पार्क और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक भवन बनाकर दे देगी।
उनका यह सपना अधूरा रह गया। खैर ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे। अंत में दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि सभा में केन्द्रीय अध्यक्ष शिव पूजन सिंह, रमेश कुंवर, दिनेश सिंह, रिचर्ड पशायन, कैलाश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, जनार्दन सिंह, सुशील कुमार, सुशील सिंह प्रभु दयाल लाल इत्यादि मौजूद थे
